Skip to main content

बोए जवारे माई के, लहर-लहर लहराएं, पंडा ने बो दए जवारे, माई दुर्गा के द्वारे.... दृष्टिबाधित कृष्णा के सुरों ने कटनी कलेक्टर को किया मुग्ध

कटनी ( प्रबल सृष्टि )- बोए जवारे माई केलहर-लहर लहराएंपंडा ने बो दए जवारेमाई दुर्गा के द्वारे....बहोरीबंद तहसील के तिगवां में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित मां शारदा मंदिर व स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रादृष्टिबाधित कृष्णा चौधरी के गले से निकले सुरों पर मंत्र मुग्ध हो गए। बालक की शिक्षा के प्रति ललक देखकर भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने उसे शाबासी दी और उसका उत्साह बढ़ाया।


कलेक्टर श्री मिश्रा बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों के निरीक्षण में बहोरीबंद जनपद पंचायत क्षेत्र के भ्रमण पर थे। तिगवां ग्राम में शिविर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित मां शारदा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसी दौरान मंदिर के गेट में दृष्टिबाधित बालक को देखकर उन्होंने उससे संवाद किया। बालक ने कलेक्टर को अपना नाम कृष्णा चौधरी बताया। साथ ही बताया कि वह जबलपुर के एक मूक बधिर स्कूल का छात्र है।


छात्र से कलेक्टर श्री मिश्रा ने पढ़ाई को लेकर संवाद किया तो उसने बताया कि वह कक्षा पांचवी का छात्र है और नवरात्र की छुट्टी में घर आया है। साथ ही उसकी परीक्षा है और उसकी तैयारी भी कर रहा है। जिसपर कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिक्षा के प्रति ललक देखकर बालक का उत्साह बढ़ाया। 

Comments