Skip to main content

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने जताई अपराधों पर चिंता, देखा कांग्रेस नेता का हाल


कटनी ( प्रबल सृष्टि) 
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कटनी अल्प प्रवास पर सरकार और पुलिस अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि पुलिस अधिकारी भाजपा की चाकरी कर रहे हैं। वे कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव पर हुए हमले  के बाद उन्हें देखने पहुँचे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कटनी एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये कहा कि वो अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चाहते तो राजकिशोर पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती और धारा 307 और 326 के तहत कार्रवाई की जाती। उन्होंने  कहा कि श्री यादव के कान में गंभीर चोट आने की वजह से सुनाई नहीं दे रहा है हमले के बाद श्री यादव के साथ लूट की वारदात भी की गयी है। उन्होंने कटनी में हुई इस आपराधिक वारदात पर चिंता जताते हुये कहा कि वो विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे ताकि पूरे प्रदेश को पता चल सके कि यहां पर किस तरह के अधिकारी काम कर रहे हैं।

Comments