कटनी. ( प्रबल सृष्टि)- कोविड-19 से सुरक्षा को लेकर 75 दिनों तक निशुल्क प्रिकॉशन डोज वेक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर लगातार वेक्सिनेशन कार्य जारी है।
रविवार को स्वास्थ्य अमले ने जिला जेल झिंझरी में कैदियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला जेल में निरुद्ध 545 कैदियों को कोविड से बचाव को लेकर बूस्टर व सेकेंड डोज लगाया गया।


Comments
Post a Comment