Skip to main content

पेयजल सप्लाई की शिकायतों के निराकरण के लिए नगर निगम ने जारी किया कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 14420


कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - आयुक्त सत्येन्द सिंह धाकरे ने बताया कि नागरिकों की पेयजल सप्लाई संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु नगर निगम में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाकर नागरिकों की सुविधा हेतु पांच अंकों का टोल फ्री नंबर 14420 जारी किया गया है। जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से नागरिक गण प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक पेयजल सप्लाई संबंधी शिकायतों की सूचना देकर शिकायतों का निराकरण करा सकते है।

विदित हो कि ग्रीष्मकाल में पेयजल सप्लाई व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने व पेयजल से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत पंजी में दर्ज करने एवं यथासमय निगम के संबंधित अधिकारियों को सूचित करने व कार्य पूर्ण होने की जानकारी प्राप्त कर पंजी अद्यतन करने हेतु कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाकर प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक चार शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Comments