कटनी - शुक्रवार माधवनगर क्षेत्र अंतर्गत संचालित रॉयल बेकरी में राजस्व, और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त जांच की गई। इस दौरान बेकरी में गंदगी के बीच टोस्ट का निर्माण होना पाये गया। जिस पर बेकरी के प्रोप्राईटर के विरुद्ध आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, फूड सेफ्टी ऑफीसर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment