Skip to main content

20 जुलाई को सिटी-11 एवं 11 केवी सिटी-9 के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित


कटनी
- कार्यपालन अभियंता शहर संभाग मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी ने बताया कि 20 जुलाई को शहर संभाग कटनी के अंतर्गत 33/11 केवी फीडरों में रेल्वे कार्य के तहत एवं 11 केवी फीडरों में संधारण का कार्य किया जाना है। इस कार्य के दृष्टिगत 20जुलई को प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक 33 केवी फीडर पहरुआ के अंतर्गत 11 केवी सिटी-11 एवं 11 केवी सिटी 9 के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति बंद रखी जायेगी।

            इस दौरान मधई मंदिरसुभाष चौकगोल बाजारझण्डा बाजारघंटा घरगर्ग चौराहाबरही रोडस्टेशन रोडखिरहनी ब्रिज एवं गुरुनानक वार्डगुप्ता कॉलोनीढ़ोर अस्पतालकमानिया गेटविश्वकर्मा पार्कचाण्डक चौकजालपा वार्ड एवं उक्त 11 केवी फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Comments