कटनी - जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस संक्रमण की प्रारंभिक जांच (स्क्रीनिंग) के लिये ट्रू-नाट मशीन उपलब्ध हो गई है। ट्रू-नाट मशीन को जिला चिकित्सालय की प्रथम मंजिल में लैबोरेटरी में स्थापित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदत्त ट्रू-नाट मशीन का संचालन प्रारंभ कर 23 जून को 5 नमूनों की जांच की गई है। मशीन का संचालन डॉ0 देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में तकनीशियनों का दल करेगा। इस मशीन से कोरोना संदिग्ध रोगियों की स्क्रीनिंग की जायेगी। सैम्पल के मशीन से जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे संक्रमण मुक्त अर्थात निगेटिव माना जायेगा और पुष्टि के लिये आईसीएमआर जबलपुर नमूने नहीं भेजे जायेंगे। नॉर्म्स के मुताबिक मशीन द्वारा नमूने का रिजल्ट पॉजीटिव पाये जाने पर नतीजे की पुष्टि जबलपुर के आईसीएमआर से सैम्पल भेजकर करानी होगी। कोरोना वायरस जांच के लिये स्थानीय सुविधा उपलब्ध हो जाने से जिले के कोरोना संदिग्ध की जांच आसान और कम समय में हो सकेगी। ट्रू-नाट मशीन द्वारा 15-20 सैम्पल प्रतिदिन परीक्षण किये जा सकेंगे।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।


Comments
Post a Comment