Skip to main content

जिले को संक्रमण मुक्त रखने गंभीरता से चलायें किल-कोरोना अभियान - कमिश्नर

कटनी - प्रदेश में कोरोना के जड़ से उन्नमूलन के लिये राज्य शासन द्वारा 1 जुलाई से 15जुलाई तक किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। कटनी जिले को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने अभियान के तहत विशेष सर्विलांस सर्वे कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादित करें। इस आशय के निर्देश कमिश्नर जबलपुर संभाग महेशचन्द्र चौधरी ने कलेक्ट्रेट कटनी में वेब वीसी के माध्यम से मैदानी क्षेत्र के अधिकारियों और जिलास्तरीय अधिकारियों की अभियान की तैयारी समीक्षा बैठक में दिये हैं। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन बी0एस0 चौहानकलेक्टर शशिभूषण सिंहपुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवारअपर कलेक्टर साकेत मालवीयडीएफओ राजेश रायसीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमेकमिश्नर नगर निगम आर0पी0 सिंहमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। विकासखण्ड मुख्यालयों पर तहसीलस्तरीय विभाग प्रमुख अधिकारी भी वेबकास्टिंग वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुये।

            कमिश्नर जबलपुर श्री चौधरी ने कहा कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर का सर्वे कर कोरोना संक्रमणमलेरिया और डेंगू के संदेहास्पद रोगियों की पहचान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक अभियान के तौर पर की जायेगी। सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण सर्वे से छूटना नहीं चाहिये। अभियान के पूर्व वातावरण तैयार करेंप्रशिक्षण आदि की सभी तैयारियां पूर्ण कर सर्वेदलों को दक्ष करें। ताकि सार्थक एप में सही जानकारी भर सकेंगे। उन्होने कहा कि इस कार्य में जनप्रतिनिधिपंचायत प्रतिनिधियों की भी सहभागिता ली जाये। कमिश्नर श्री चौधरी ने कटनी जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये की गई व्यवस्थाओंप्रबंधों और कार्यवाहियों की सराहना करते हुये कहा कि संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद कटनी जिला लम्बे समय तक कोरोना संक्रमण से मुक्त रहा है और वर्तमान स्थितियों के कन्ट्रोल वाला जिला है। उन्होने कहा कि अनलॉक डाउन की स्थिति में संक्रमण के खतरे को देखते हुये अब और भी सतर्क रहकर सावधानी पूर्वक कार्य करने की जरुरत है।
            कमिश्नर श्री चौधरी ने कहा कि किल कोरोना अभियन के सर्वे कार्य में प्रत्येक घर-प्रत्येक व्यक्ति का सर्वे करें। इसके साथ ही सैम्पलिंगउपचार व्यवस्था एवं अन्य संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में सतत् कार्य करें। उन्होने कहा कि इसके अलावा सभी संबंधित विभाग राज्य शासन की योजनाओं के डिलेवरी सिस्टम को भी मजबूत बनाये रखें। सर्वे के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई और वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलायें। उन्होने कहा क स्वास्थ्य विभाग अपनी जवाबदेही बनाये रखे। खरीफ फसलों की बोनी का समय चल रहा है। खाद-बीज और कीटनाशकों की सहज उपलब्धता बनाये रखें। साथ ही अमानक खाद-बीज की बिक्री पर सख्ती से रोक लगायें।
            आईजी बी0एस0 चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दृष्टि से कटनी जिले को लंबे समय तक मुक्त बनाये रखने के प्रयासों के लिये जिले के अधिकारीकर्मचारी और जागरुक नागरिक बधाई के पात्र हैं। कटनी मुख्य जंक्शन होने से रेल्वे का आवागमनबायपास से सड़क परिवहन जारी रहने के बावजूद अच्छी व्यवस्थाओं के कारण जिले में संक्रमण नहीं हो सका। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। यह दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। एैसे में और भी जिम्मेदारी से सतर्क होकर काम करने की जरुरत है। उन्होने कहा कि सरकारी ड्यूटी में समाज सेवा करने का इससे बेहतर अवसर नहीं मिल सकता।
ग्रामीण रोजगार योजनाओं और रोजगार सेतु पोर्टल की समीक्षा
            कमिश्नर जबलपुर संभाग महेशचन्द्र चौधरी ने कटनी प्रवास के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से ग्रामीण विकास की रोजगार योजनाओं,मनरेगाप्रधानमंत्री आवासस्वच्छता मिशन,वृक्षारोपण और गौशाला निर्माणगेहूं उपार्जनखरीफ फसल की बोनीप्रवासी मजदूरों को श्रम सिद्धि योजना में रोजगारगरीब कल्याण रोजगार अभियान तथा रोजगार सेतु पोर्टल की समीक्षा भी की।
            सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने बताया कि जिले में इस वर्ष 9873 प्रधानमंत्री आवास बनाये जायेंगे। मनरेगा योजना में किसी वर्ष31 हजार से अधिक मजदूरों को रोजगार नहीं दिया गया। किन्तु इस वर्ष अब तक 77 हजार मजदूरों से अधिक का रोजगार दिया जा चुका है। मजदूरी भुगतान लगभग 92 प्रतिशत हो रहा है। मनरेगा के तहत 15015 कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे हैं और 15806 कार्य प्रस्तावित हैं। श्रमसिद्धि अभियान में 33 हजार 236 वापस लौटे मजदूरों में 28 हजार 385 श्रमिक जॉबकार्ड के पात्र पाये गये हैं। रोजगार सेतु पोर्टल पर 16 हजार 491 प्रवासी मजदूरों रोजगार के लिये श्रेणीवार दर्ज किया गया है। वृक्षारोपण के तहत 402 परियोजनाओं में गैप फिलिंगवृक्षारोपण, 6 नर्सरी, 302 स्वसहायता समूहों के फलोद्यान, 442 पोषण वाटिकाएमडीएम में वृक्षारोपण किया जा रहा है। वन मण्डलाधिकारी राजेश राय ने बताया कि वन परिक्षेत्रों में 2 लाख पौधरोपण किया जायेगा।
कोरोना स्ट्रेटेजिक प्लान और किल कोरोना की ली जानकारी
            कमिश्नर जबलपुर महेशचन्द्र चौधरी ने कटनी प्रवास के दौरान किल कोरोना अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान आगामी समय के लिये कोरोना स्ट्रेटेजिक प्लान की जानकारी भी ली।
            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0एस0के0 निगम और सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बताया कि किल कोरोना अभियान के तहत स्पेशल सर्विलान्स कैम्पेन के द्वारा जिले की 15 लाख की जनसंख्या को कव्हर करेंगे। जिले में कुल 225 सर्विलान्स दल बनाये गये हैं। प्रत्येक दल एक दिन में 100 घरों की 500जनसंख्या को कव्हर करेंगे। सर्वेदल में आशाएएनएमएमपीडब्ल्यू को शामिल किया गया है। लक्षित जनसंख्या 15 लाख 37 हजार 530 के मान से एक लाख 2 हजार 502 व्यक्तियों का सर्वे एक दिन में पूर्ण किया जायेगा। सर्वेदल की मॉनीटरिंग के लिये जिला और जनपद स्तर पर दल रहेंगे। कटनी जिले में अब तक 524 संदिग्ध मरीजों के सैम्पल आईसीएमआर और 21 सैम्पल ट्रूनाट मशीन से परखे गये हैं। जिले में कुल 15 कोरोना पॉजीटिव पाये गयेजिनमें 9 रोगी स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। 4 का उपचार चल रहा है और 2 रोगियों की मृत्यु हुई है। जिले में 8 फीवर क्लीनिक से 1197व्यक्तियों की जांच और उपचार हुआ है। लॉकडाउन अवधि में अब तक कुल 34 हजार 550 व्यक्ति अन्य राज्यों एवं जिलों से आये हैं। जिनकी स्क्रीनिंग हो चुकी है। इनमें से 31 हजार 819 के होम कोरेन्टाईन किया गया थाजिनकी अवधि पूर्ण हो चुकी है। जिला अस्पताल में 22 मार्च से अब तक 42 हजार 358 मरीज देखे गये हैं। इस दौरान 743 नॉर्मल डिलीवरी हुई है। भर्ती मरीजों की संख्या का औसत 173 प्रतिदिन रहा है।
            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0निगम ने बताया कि जिले में प्रवासी मजदूरों सहित सभी नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वे एक बार किया जा चुका है। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इम्युनिटी बूस्टर के रुप में विटामिन और आयुष औषधियां भी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिये लोगों को खिलाई गई है।
            कोरोना स्ट्रेटेजिक प्लान की जानकारी में बताया गया कि जिले में 10 हॉस्टल में 518 बैड कोविड केयर सेन्टर के रुप में उपलब्ध है। जिला अस्पताल में सेन्ट्रल ऑक्सीजन की सुविधायुक्त 53बैड के साथ 150 बैड कोविड हेल्थ केयर के रुप में उपलब्ध रखे गये हैं। आईसीयू 32 बैडवेन्टीलेटर 6तथा फीवर क्लीनिक 8 संचालित किये जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

मामला क्रिकेट सट्टा, हवाला की रकम इधर से उधर करने का, कर्मचारी के खाते में करोड़ों के लेनदेन का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत एक साड़ी व्यापारी आरोपी योगेश बजाज द्वारा अपने कर्मचारी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर रुपयों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, आरोपी को 19 फरवरी तक पीआर पर लिया गया है। पुलिस कर रही बैंक स्टेटमेंट की जांच पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित दाहिया (29 वर्ष), पिता भल्लू दाहिया, निवासी जुहली के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि खाते में आया कितना रुपया व्यापार से संबंधित है व कितना क्रिकेट के बैटिंग सट्टे का। बैंक एकाउंट की जांच के बाद कई अन्य लोग भी इसकी जद में आने वाले हैं, क्योंकि जिन व्यापारियों ने इस खाते में रुपए भेजे व इस खाते से प्राप्त किए, उनसे भी पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरी ओर जो संदिग्ध लेन-देन है और क्रिकेट सट्टा से या हवाला आदि से जुड़ा है उसकी जांच के आधार पर पुलिस क्रिकेट सट्टा व हवाला से जुड़े आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल साड़ी व्यापारी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित खाते की जांच से कई दूस...

चार विधायकों ने माधवनगर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण, मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का दिया आश्वासन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रदेश में शासन करने वाली पार्टी के चार विधायकों संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडेय, अभिलाष पांडे ने एक साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से माधव नगर थाने के एक मामले में मिली भगत कर कानूनी कार्यवाही करने पर सवाल उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुनः सीसीटीवी फुटेज समेत मामले जांच कराते हुए जांच के दौरान की गई लापरवाही के दोषियों पर बड़े अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जानकारी अनुसार सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप ध्यानाकर्षण के बिंदु विस्तार से लिखित में दे दें पूरे मामले की विस्तृत जांच करा लेंगे। विधानसभा में प्रस्तुत ध्यानाकर्षण से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में गिरफ्तार युवक की पुलिस द्वारा न्यायालय से मांगे जाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिए शुभम त्रिपाठी से टीआई की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता ए...