Skip to main content

चैकपोस्ट नाकों पर अधिक सतर्कता और निगरानी रखने के हैं निर्देश

कटनी - पड़ोसी जिले में बढ़ रही कोरोना वायरस संक्रमण के रोगियों की संख्या के दृष्टिगत कटनी जिले में विशेष सतर्कता की जरुरत है। कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ कटनी शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन के पालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होने पीरबाबा चैकपोस्ट और चाका बायपास बैरियर चैकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। शहर में प्रवेश करने वाले मालवाहकयातायात के साधनों और व्यक्तियों के जांच-पड़ताल में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिये।

            कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने झिंझरी कलेक्ट्रेट से अपना शहर भ्रमण निरीक्षण प्रारंभ करते हुये माधवनगर गेटमिशन चौकसुभाष चौकस्टेशन रोड से बाजार क्षेत्रगर्ग चौराहाघंटाघर चौक,चाण्डक चौकबस स्टेण्ड चौकी होते हुये बायपास चाका बैरियर और बायपास होते हुये पीरबाबा चैकपोस्ट का निरीक्षण किया। बायपास चाका चैकपोस्ट बैरियर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल टीम और पुलिस टीम से प्रवेश करने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच और संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होने कहा कि बाहरी व्यक्तियों की शहर प्रवेश के दौरान जांच करते समय सोशल डिस्टेन्स और बचाव की सभी सावधानियां बरतनेचैकपोस्ट पर सभी व्यक्तियों के हाथ धुलाये जाने और प्रत्येक वाहन का नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये गये सैनीटाईजेशन मशीन से सैनीटाईजेशन भी करायें।
            पीरबाबा बैरियर चैकपोस्ट के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित मेडिकल टीम से शहर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहन के चालकों एवं व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होने कहा कि पड़ोसी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के रोगियों की बढ़ रही तादाद के मद्धेनजर चैकपोस्ट पर विशेष सतर्कता और निगरानी की जरुरत हैसुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति बिना मेडिकल स्क्रीनिंग के शहर में प्रवेश नहीं करे। कलेक्टर ने कहा कि चैकपोस्ट पर पर्याप्त साबुन और पानी की व्यवस्था रखें और सभी के हाथ साबुन से धुलवायें। प्रवेश करने वाला हर व्यक्ति मास्क या गमछा धारण करे और जांच करते समय खुद भी सोशल डिस्टेन्सिंग और बचाव की सावधानियां बरतें। उन्होने कहा कि इन्दौरजबलपुर या अन्य स्थानों से आने वाले मालवाहक वाहनों के ड्राईवरक्लीनर का विधिवत् स्वास्थ्य परीक्षण स्क्रीनिंग करें और जरा भी लक्षण दिखाई देने पर उनका संस्थागत क्वारन्टाईन करायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम ने बताया कि सभी व्यक्तियों की सघन जांच नाके पर तैनात मेडिकल टीम द्वारा की जा रही हैं सुबह से दोपहर एक बजे तक लगभग 200 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। वहीं शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को सैनीटाईज भी किया जा रहा है।

जांच के बाद खाना खिलाकर भेजें मजदूरों को घर
            कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पीरबाबा चौकी पर हैदराबाद से वाहन और पैदल चलकर आये बड़वारा के 6 युवकों से भी बातचीत की। उन्होने बताया कि हैदराबाद में पेन्टिंग का काम करते थेलॉकडाउन के बाद कामधंधा नहीं होने वापस बड़वारा अपने गांव जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने पुलिस अधिकारियों को इन युवकों की मेडिकल जांच के बाद खाना खिलाकर किसी वाहन से बड़वारा तक भेजने के निर्देश दिये। इन्हें 14 दिन होम क्वारेन्टाईन की सलाह भी दी गई।

            इसी प्रकार चाका बायपास से पीरबाबा चैकपोस्ट बैरियर जाते समय कलेक्टर और एसपी ने सड़क किनारे बैठे हुये मजदूरों को पास बुलाकर जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि 20-25 मजदूर पहाड़ी निवार के निवासी हैंजो बीना फसल काटने गये थे। अब वापस अपने गांव पहाड़ी जा रहे हैं। कलेक्टर ने एसडीएम को इन मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कराकर किसी वाहन से पहाड़ी निवार भेजने के निर्देश दिये।

चैकपोस्ट पर वाहनों का हो रहा सैनीटाईजेशन
            कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये शहर में प्रवेश करने वाले मालवाहक एवं अन्य वाहनों को स्प्रेमशीन द्वारा सैनीटाईजेशन किये जाने के निर्देश दिये थे। कमिश्नर नगर निगम आर0पी0 सिंह ने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों के चैकपोस्ट पर नगर निगम द्वारा एक-एक सैनीटाईजर वाहन तैनात किया है। इसके द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन को विसंक्रमक घोल के स्प्रे से वाहन को भी सैनीटाईज किया जा रहा है। इसके अलावा चैकपोस्ट पर तैनात मेडिकल टीम द्वारा सुरक्षा के बचाव पीपीई किट पहनकर व्यक्तियों की सघन जांच भी की जा रही है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चैकपोस्ट नाके पर वाहनों को सैनीटाईज्ड किये जाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ वन मण्डलाधिकारी राजेश रायआयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंहएसडीएम बलबीर रमनसीएसपी एस0के0 शुक्लातहसीलदार मुनौव्वर खानसंदीप श्रीवासतवटीआई विपिन सिंह और संजय दुबेमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

मामला क्रिकेट सट्टा, हवाला की रकम इधर से उधर करने का, कर्मचारी के खाते में करोड़ों के लेनदेन का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत एक साड़ी व्यापारी आरोपी योगेश बजाज द्वारा अपने कर्मचारी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर रुपयों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, आरोपी को 19 फरवरी तक पीआर पर लिया गया है। पुलिस कर रही बैंक स्टेटमेंट की जांच पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित दाहिया (29 वर्ष), पिता भल्लू दाहिया, निवासी जुहली के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि खाते में आया कितना रुपया व्यापार से संबंधित है व कितना क्रिकेट के बैटिंग सट्टे का। बैंक एकाउंट की जांच के बाद कई अन्य लोग भी इसकी जद में आने वाले हैं, क्योंकि जिन व्यापारियों ने इस खाते में रुपए भेजे व इस खाते से प्राप्त किए, उनसे भी पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरी ओर जो संदिग्ध लेन-देन है और क्रिकेट सट्टा से या हवाला आदि से जुड़ा है उसकी जांच के आधार पर पुलिस क्रिकेट सट्टा व हवाला से जुड़े आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल साड़ी व्यापारी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित खाते की जांच से कई दूस...

चार विधायकों ने माधवनगर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण, मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का दिया आश्वासन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रदेश में शासन करने वाली पार्टी के चार विधायकों संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडेय, अभिलाष पांडे ने एक साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से माधव नगर थाने के एक मामले में मिली भगत कर कानूनी कार्यवाही करने पर सवाल उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुनः सीसीटीवी फुटेज समेत मामले जांच कराते हुए जांच के दौरान की गई लापरवाही के दोषियों पर बड़े अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जानकारी अनुसार सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप ध्यानाकर्षण के बिंदु विस्तार से लिखित में दे दें पूरे मामले की विस्तृत जांच करा लेंगे। विधानसभा में प्रस्तुत ध्यानाकर्षण से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में गिरफ्तार युवक की पुलिस द्वारा न्यायालय से मांगे जाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिए शुभम त्रिपाठी से टीआई की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता ए...