कटनी - रबी उपार्जन के तहत जिले में स्थापित 102 गेहूं खरीदी केन्द्रों में क्रियाशील 102खरीदी केन्द्रों के माध्यम से अब तक 3415पंजीकृत किसानों से 12065 एमटी गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि कुल खरीदी का 40 प्रतिशत 4755 एमटी गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है। जिले में गेहूं उपार्जन के लिये 40 हजार 863किसानों ने पंजीयन कराया है। जिन्हें एसएमएस के माध्यम से निर्धारित दिवसों में खरीदी केन्द्र बुलाकर सोशल डिस्टेन्स और कोरोना से बचाव की सावधानियों के साथ गेहूं की खरीदी की जा रही है। गेहूं की खरीदी 15 मई तक की जायेगी। राजस्व, खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निरन्तर भ्रमण कर खरीदी केन्द्रों में कार्य का जायजा लिया जा रहा है।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

Comments
Post a Comment