कटनी - बुधवार को जिला चिकित्सालय में राहत-2 अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर के दौरान मेडिकल कॉलेज जबलपुर के विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा त्वचा रोग, शिशु रोग, मानसिक रोग, कम्युनिटी मेडिसिन से संबंधित रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सीय उपचार प्रदान किया गया। सिविल सर्जन डॉ. एस.के. शर्मा ने बताया कि राहत शिविर-2 के अन्तर्गत बुधवार को जिला चिकित्सालय में आये मेडिकल कॉलेज जबलपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा ओपीडी में कुल 138 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिनमें मेडिसिन के 40,पल्मोनरी मेडीसिन के 24, शिशु रोग 16, मानसिक रोग के 9, त्वचा रोग के 49 मरीजों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात 7 रोगियों को बेहतर चिकित्सा के लिये मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर किया गया है, जिसमें से एक शिशु रोगी एवं 6मानसिक रोगी शामिल हैं।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।


Comments
Post a Comment