Skip to main content

वार्डों की सीमाओं के निर्धारण प्रस्ताव पर सुझाव आपत्तियां आमंत्रित

कटनी - नगर पालिक निगम क्षेत्र  को 45 वार्डों में विभाजित करते हुये प्रत्येक वार्ड की संख्या तथा वार्डों की सीमाओं का निर्धारण संबंधी प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। सर्व साधारण के निरीक्षण के लिये इन प्रस्तावों को नगर पालिक निगम मुड़वारा (कटनी) कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपलब्ध करा दिया गया है।
            प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने इन प्रस्तावों के संबंध में वार्ड क्रमांक 1 से 23 तक के लिये आपत्ति या सुझाव के लिये तहसीलदार मुड़वारा संदीप श्रीवास्तव एवं वार्ड क्रमांक 24 से 45 से संबंधित आपत्ति व सुझाव लेने के लिये तहसीलदार मुड़वारा मुनौव्वर खान को नियुक्त किया है। आमजन सात दिवस के भीतर लिखित रुप में संबंधित क्षेत्र के प्रस्तावों के संबंध में आपत्ति या सुझाव कलेक्टर कार्यालय द्वारा अधिकृत किये गये अधिकारियों को प्रस्तुत कर सकते हैं।
            कलेक्टर  ने अधिकृत अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्राप्त आपत्ति व सुझाव की पावती आवेदक को अनिवार्य रुप से प्रदान करेंगे तथा सुनवाई की निर्धारित आगामी तिथि की सूचना भी आवेदक को देंगे। साथ ही आपत्ति व सुझाव पर परीक्षण टीपअंतिम निर्णय एवं सुनवाई के लिये कलेक्टर को उपलब्ध कराने के लिये भी निर्देशित किया गया है।

Comments