Skip to main content

राज्यपाल ने कटनी कलेक्टर को दी बधाई

कटनी प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने कलेक्टर कटनी डॉ पंकज जैन के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।  कलेक्टर डॉ पंकज जैन द्वारा अपनी बेटी पंखुड़ी को आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला दिलाकर उसे केंद्र भेजने के कार्य की सराहना राज्यपाल ने की है। राज्यपाल आनंदी बेन ने कलेक्टर को लिखे पत्र में बधाई देते हुए कहा है कि निश्चित ही आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है और दूसरों के लिये  प्रेरणा दायक भी।
            उल्लेखनीय है कि  कलेक्टर कटनी डॉ  पंकज जैन ने अपनी बेटी पंखुड़ी को कटनी शहरी परियोजना अंतर्गत पीडब्लूडी  कॉलोनी  स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक  155 में  दाखिला कराकर नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र में भेजा था।

Comments