Skip to main content

आईजी जबलपुर ने एसपी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, एसपी की सराहना की


कटनी। आज विवेक शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान डाॅ हिमानी खन्ना पुलिस अधीक्षक कटनी, संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डॉ अवनीश कुमार वैज्ञानिक अधिकारी, बी एन बसावे उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) हरिओम शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़, प्रमोद कुमार सारस्वत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद, राघवेन्द्र भार्गव रक्षित निरीक्षक कटनी, निरीक्षक शैलेष मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक संजय दुबे थाना प्रभारी माधवनगर, निरीक्षक विपिन सिंह थाना प्रभारी कुठला एवं उप निरीक्षक रोहित डोंगरे थाना प्रभारी एनकेजे एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सलामी गार्ड चेक किया गया, इसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रत्येक शाखा में जाकर शाखा प्रभारियों से उनके द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई एवं कार्य को और अच्छे तरीके से करने हेतु सुझाव/समझाइश दी गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वार्षिक निरीक्षण नोट का अवलोकन किया गया तथा वार्षिक निरीक्षण नोट में आये तथ्यों पर अपनी टीप अंकित की गई एवं लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान शांतिपूर्वक व निर्विघ्न सम्पन्न कराने पर पुलिस अधीक्षक कटनी की सराहना की गई, साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 के मतगणना हेतु सतर्कतापूर्वक कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देश दिये गये।

Comments