कटनी। जिला उमरिया से कटनी आकर न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चुराने वाले आरोपी को पकड़ने में माधव नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से जिला न्यायालय परिसर में चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लोहगड़िया गैंग का गुर्गा भी है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ माह से जिला न्यायालय परिसर झिंझरी से लगातार मोटर साइकिल चोरी होने की शिकायत आ रही थी। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कोर्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए । वहां से मिले फुटेज के आधार पर परिसर में दिलीप उर्फ भोला चतुर्वेदी निवासी ग्राम टिकुरी थाना इंदवार जिला उमरिया दिखाई दिया। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि उप निरीक्षक प्रीति पांडे, प्रधान आरक्षक विजेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार, राजेश सिंह, जज कुमार की टीम बनाई गई। दिलीप को पकड़कर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चुराने की वारदात कबूल की। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर उसके गांव उमरिया जिला के ग्राम टिकुरी गई। घर पर खड़ी तीन मोटरसाइकिल को जप्त कर कटनी लाया गया । बताया जाता है कि 3 साल से लगातार पेशी पर आ रहा है आरोपी। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि आरोपी दिलीप चतुर्वेदी के खिलाफ कुठला थाना के बिलहरी में लूट का मामला दर्ज है। इसके अलावा उमरिया जिले के थाना में हत्या व चोरी का भी प्रकरण दर्ज है। आरोपी तभी से अदालत पेशी पर आ रहा है । इस बीच वह कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने लगा। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ हीरो कंपनी के पुराने मॉडल वाली बाइक चुराता था। उसने बताया कि इस कंपनी के मोटरसाइकिल का लॉक आसानी से खुल जाता है इसमें किसी भी वाहन की चाबी काम कर जाती है बेचने पर अच्छे दाम भी मिलते हैं
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

Comments
Post a Comment