कटनी - उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में शनिवार देर रात्रि राहुल ट्रेडर्स दाल मिल रॉबर्ट लाईन में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग की सूचना संज्ञान में आते ही कलेक्टर डॉ0 पंकज जैन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अग्नि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। नगर निगम, ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री के फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर नियंत्रण किया गया। कलेक्टर ने दाल मिल के संचालकों से अग्नि दुर्घटना के कारणों एवं हुई क्षति की जानकारी ली। इस मौके पर तहसीलदार मुनौव्वर खान, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, टीआई माधवनगर संजय दुबे और एमपीईबी के अधिकारी भी सूचना पाते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और अपने निर्देशन में रेस्क्यू दल से अगिन शमन की कार्यवाही कराई।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

Comments
Post a Comment