Skip to main content

पोषण अभियान को मीडिया दे जन आंदोलन का रूप

कटनी -  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर सभी जिलों में पोषण जागरुकता के लिये 8 मार्च से 22 मार्च 2019 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। पोषण अभियान को जन आन्दोलन का रुप देने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को कटनी में पत्रकारों की जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित कर पोषण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में सहायोग की अपील की गई।

            अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवसप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं पोषण पखवाड़ा और जेण्डर संवेदीकरण की जागरुकता के लिये सम्पन्न कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेयजिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेतिराष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के प्रेरक रत्नेश्वर त्रिपाठीमहिला थाना प्रभारी राखी पाण्डेयपरियोजना अधिकारी सतीश पटेलइन्द्रभूषण तिवारी ने कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
            मीडिया कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत पोषण की दृष्टि से गर्भावस्था देखभालसर्वोत्तम स्तनपानऊपरी आहारएनीमिया वृद्धि निगरानीकिशोरी शिक्षापोषण शिक्षा का अधिकारसही उम्र में विवाहसफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर जागरुकता लाने जिलास्तर से आंगनबाड़ी स्तर तक विविध कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि पोषण अभियान को जनान्दोलन का रुप देने और लोगों तक बात पहुंचाने का मीडिया एक सशक्त माध्यम है।

            जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुरवेति ने पॉवर प्वॉईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से समाज में महिलाओं का सम्मानदेश के विकास में सहभागिता और जेण्डर संवेदीकरण प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की सफलताओं और समानता के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में बढ़चढ़कर अपना स्थान समाज में बनाये हुये है।
राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के प्रेरक रत्नेश्वर त्रिपाठी ने स्वस्थ्य खाओ-फूड फोर्टिफिकेशन और स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुये व्यवहार में परिवर्तन लाने की बात कही। परियोजना अधिकारी सतीश पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर मीडिया से सहभागिता करते हुये आर0बी0गुप्ताअनिलराज तिवारीबाल्मीक पाण्डेयमुरली पृथ्यानी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डाईट राजेन्द्र असाटी ने किया। इस मौके पर सहायक संचालक शिवेन्द्र सहित मीडियाजन भी उपस्थित थे।

Comments