कटनी। थाना कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने मैरिज गार्डन / होटल संचालको, डी जे एवं साउंड सिस्टम संचालको की मीटिंग लेकर उन्हें नियमों के पालन करने के लिए समझाइश दी । आचार संहिता के नियमों के पालन के लिए उन्हें प्रेरित किया। साथ ही नियमों का पालन नही करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने की बात कही। इसके लिए सीएसपी कटनी, थाना प्रभारी कोतवाली, माधवनगर, कुठला एवं एन के जे को कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं। मीटिंग में तहसीलदार मुनोव्वर खान संदीप श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment