Skip to main content

चुनाव तैयारियां, राजस्व और पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक

कटनी - आदर्श आचरण संहिता के दौरान जिले में स्वतंत्रनिष्पक्ष और विधिसम्यक चुनाव की सभी आवश्यक तैयारियां राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी समन्वय के साथ समय सीमा में पूर्ण करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिये गये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ0हिमानी खन्नाअपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर0 उमा माहेश्वरीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रासीएसपी एम0पी0 प्रजापति,एसडीएम देवकी नंदन सिंहप्रिया चन्द्रावतडिप्टी कलेक्टर बलबीर रमन सहित सभी तहसीलदार और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
             जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के वर्नरेलबल पॉकेटमतदान केन्द्र और क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की जानकारी लेकर मतदान केन्द्रवार वर्नरेबल कारकों की जानकारी ली। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में वर्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की एक बार पुनः संबंधित क्षेत्र के एसडीएमएसडीओपीतहसीलदारथाना प्रभारी समीक्षा कर फाईनल रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

            जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता और संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाहियां आयोग के निर्देशानुसार सख्ती से करते हुये दण्डात्मक कार्यवाही भी अमल में लायें। उन्होने कहा कि यह कार्यवाही सभी के साथ एक समान और निष्पक्षता पूर्वक की जानी चाहिये।
            जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखनेअसामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि बाउण्ड ओव्हर, 107, 116 की कार्यवाही और वॉरंटसम्मन तामीली शीघ्र की जाये। शांतिपूर्णनिष्पक्ष और विधिसम्यक निर्वाचन के लिये प्रत्येक विधानसभावार 3-3उडनदस्ता दल (एफएसटी) और 16 नाकों में स्थैतिक निगरानी टीमें भी गठित की गई हैं। अवैध रुप से नकदीसामग्री और लेने-देनशराब परिवहन की रोकथाम के लिये इन टीमों का यथोचित् सहयोग करें।

            उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर0 उमा माहेश्वरी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के कुल मतदान केन्द्रों 1164 में से 10 प्रतिशत मतदान केन्द्रों को वेबकास्टिंग और 10 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से जोड़ा जायेगा। प्रयास करें कि जिले के सभी वर्नेरेबल और क्रिटिकल मतदान केन्द्र इसमें कव्हर किया जा सके। उन्होने उड़न दस्ता दलोंएसएसटी और पुलिसआबकारी व परिवहन विभाग के दस्तों द्वारा प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाहियों की एमसीसी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Comments