Skip to main content

युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, शामिल हुए विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि,अधिकारी,नागरिकगण

कटनी - माधवनगर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस को युवा दिवस के रुप में मनाया गया। अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गयाजिसमें महापौर शशांक श्रीवास्तवजिला पंचायत अध्यक्षत ममता पटेलकलेक्टर केवीएस चौधर और जिला पंचायत सीईओ फ्रेंक नोबल ए भी उपस्थित हुये। इनके साथ ही कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रासीएमएचओ डॉ0 एस0के0निगमजिला शिक्षा अधिकारी एस0एन0 पाण्डेयजिला खेल अधिकारी विजय भारतहसीलदार संदीप श्रीवास्तवडीपीसी एन0पी0 दुबेप्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय विभाग श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिकोविभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
            उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में आयोजित युवा दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रुप से सूर्य नमस्कार व योग की क्रियायें एक समय और एक संकेत के अनुसार की। विद्यार्थियों के साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियोंअधिकारियों ने आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रम अनुसार एक साथ चरणबद्ध सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।
भोपाल से रेडियों प्रसारण के साथ-साथ कलेक्टर एवं अधिकारियों और बडी संख्या में विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर प्रार्थनामुद्राहस्तउत्सासनपादहासनअश्वसंत्वासन,पर्वतासनअष्टांगनमस्कार भुजगांसन कर सूर्य नमस्कार के सात आसानों की 12 स्थितियों के क्रम को दोहराया। साथ ही अनुलोमविलोमप्राणायाम,भस्त्रिका प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम भी किया। इसी तरह जिले की सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों में भी सामुहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के कार्यक्रम आयोजित किये गये।
            आकाशवाणी से प्रसारण अनुसार सर्व प्रथम राष्ट्रगीतवंदेमातरम् एवं स्वामी विवेवाकानन्द के संदेश तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री  कमलनाथ के संदेश का प्रसारण हुआ। इसके बाद उपस्थित समस्तजनों ने लयबद्ध सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। सूर्य नमस्कार के समापन पर राष्ट्रगान भी गाया गया।

Comments