भोपाल। ''कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण समिति'' की बैठक पुलिस मुख्यालय में हुई। बैठक में सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर से अधीनस्थ महिला अधिकारी/कर्मचारी ने भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(अजाक) श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने यौन उत्पीड़न एक्ट के संबंध में जानकारी दी और कहा कि कानून की जानकारी एवं सतर्कता से बहुत हद तक यौन उत्पीड़न से बचा जा सकता है। कार्यस्थल पर इस उत्पीड़न का शिकार होने पर प्रकरण को यथाशीघ्र वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाना चाहिए। बैठक में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं को उनसे अथवा समिति के किसी भी सदस्य से मिल सकती हैं। महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए झूला घर को यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

Comments
Post a Comment