कटनी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले न सिर्फ सड़क पर चलने वाले दूसरें लोगों के लिए खतरा पैदा करते हैं बल्कि उनकी खुद की जान माल के लिए यहअच्छा नहीं होता। इसी को देखते हुए जिले की पुलिस ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए कार्यवाही की गई है, व 25 वाहनों को जप्त कर लिया गया है साथ ही 5 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्यवाही की गई है।
Comments
Post a Comment