Skip to main content

दाल मिलर्स और माधवनगर में पट्टे की समस्या का होगा समाधान, 645 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

कटनी /  50 करोड़ की लागत से अंतर्राज्यीय बस स्टेंड का निर्माण कराया जायेगा। यह घोषणा मध्यप्रदेश विकास यात्रा के दूसरे पड़ाव में कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। उन्होने कहा कि कटनी जिले के सम्पूर्ण विकास के लिये हर संभव कार्य किये जायेंगे। स्लीमनाबाद में शीघ्र ही तहसील प्रारंभ कराने की बात भी मंच से मुख्यमंत्री ने कही। इस दौरान प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय सत्येन्द्र पाठक भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कटनी के दाल उद्योग को संकट से उबारने के लिये हर संभव प्रयास करने की बात कही। स्थानीय विधायक की मांग पर सीएम ने कहा कि, माधवनगर निवासियों के पट्टों की समस्या का समाधान किया जायेगा। वहीं राज्यमंत्री की मांग पर उन्होने कहा कि कटनी के माधव नगर क्षेत्र को सिंधी तीर्थ क्षेत्र घोषित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। शासकीय कन्या महाविद्यालय के लिये शानदान भवन बनाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। कटनी को एक और सौगात देते हुये 2 करोड़ 56 लाख की लागत से सर्व-सुविधायुक्त ऑडिटोरियम बनाने की स्वीकृति भी सीएम द्वारा दी गई। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल की मांग पर कटनी में 20 करोड़ की लागत से 200 सीटर नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना करने घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। साथ ही जिले के युवाओं के लिये एक और बड़ा उपहार देते हुये शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सांयकालीन क्लासेस प्रारंभ कराने की स्वीकृति भी विकास यात्रा में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दी। उल्लेखनीय है कि अब तक पॉलिटेक्निक कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में त्रिवर्षीय डिप्व्लोमा कार्यक्रम सत्र 2010-11 से संचालित है। सांयकालीन पार्ट टाईम डिप्लोमा कोर्स जोकि 4 वर्ष का होगा, इन ब्रांचों में शासन स्तर पर स्वीकृति के बाद ही संचालित किया जा सकता था। इसके लिये लगभग 50 लाख रुपये प्रतिवर्ष प्रति ब्रांच शासन को खर्च करने होंगे। इसकी स्वीकृति सीएम ने दी है।
कटनी शहर को एक और रिंगरोड की बड़ी सौगात भी मुख्यमंत्री के विकास यात्रा के दौरान मिली। स्थानीय विधायक  और महापौर की मांग पर मुख्यमंत्री ने कटनी शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 78 से जबलपुर राष्ट्रीय राजगमार्ग क्रमांक 7 को जोड़ने के लिये रिंगरोड के निर्माण कार्य की घोषणा की। इसका निर्माण लगभग 81 करोड़ रुपये की राशि से कराया जायेगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से पुरानी कचहरी स्थल में शहर में बढ़ रहे यातायात के दबाव के मद्धेनजर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण कार्य कराने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।
उन्होने जिला चिकित्सालय को 16 करोड़ से अधिक की लागत से 150 बिस्तरों की क्षमता से अपग्रेड करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही महापौर शशांक श्रीवास्तव की मांग पर कटनी शहर के मध्य में स्थित चांडक चौक से जुहला रपटा तक सड़क चौड़ीकरण करते हुये मॉडल रोड निर्माण कार्य की सौगात भी मंच से सीएम ने दी।
अपना मन्तव्य स्पष्ट करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों की हर तकलीफ में राज्य सरकार उनके साथ है। भावान्तर योजना सतत् रुप से चलेगी। एैसी योजना को प्रारंभ करने में कोई भी आगे नहीं आ रहा था। हमने इसे प्रारंभ किया है। प्रदेश में चरण पादुका योजना के तहत प्रत्येक गरीब के पांव में पादुका पहनवाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में कोई भी नंगे पांव नहीं रहेगा। पीने के पानी की कुप्पी भी तेन्दू पत्ता और महुआ संग्रहण करने वालों को वितरित की जायेंगी। आदमी, आदमी को ढ़ोये, आज के दौर में यह अच्छा नहीं है, इसलिये साईकिल रिक्शा वालों को धीरे धीरे ई-रिक्शा का मालिक हम बनायेंगे। प्रदेश में प्रत्येक भूमिहीन को जमीन का पट्टा भी दिलाया जायेगा। इसके लिये सूची तैयार करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा के निराकरण के लिये अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व विभाग को दी गई समय-सीमा पूरी होने जा रही है। यदि इसके बाद कोई भी पात्र हितग्राही बचता है, तो प्रकरण पेंडिंग रखने वाले अधिकारी और कर्मचारी पर एक लाख रुपये की जुर्माना लगाया जायेगा।
बेटियों के लिये खुशखबरी देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यापकों की नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदेश की बेटियों का होगा। साथ ही अन्य सभी विभागों की नौकरी के लिये 33 प्रतिशत का आरक्षण हमने अपनी लाडलियों का किया है। अपनी बात दोहराते हुये उन्होने कहा कि हमारा उद्धेश्य बेटी बचाना भी है और बेटी पढ़ाना भी है। बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को हम नहीं छोड़ेंगे। इस शीत कालीन सत्र में राज्य सरकार जनसुरक्षा विधेयक लेकर आ रही है। जिसे हम कानून बनाने के लिये राष्ट्रपति महोदय को भेजेंगे। जिसमें मासूम बेटी से दुराचार करने वाले व्यक्ति को फांसी का प्रावधान होगा। इसके लिये जनसहयोग का आव्हान भी मुख्यमंत्री ने मंच से किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वृहद् जनसमुदाय को सपनों का मध्यप्रदेश बनाने के लिये अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी मुख्यमंत्री ने दिलाया। उन्होने कहा कि हमारा उद्धेश्य, मध्यप्रदेश को भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में सबसे समृद्ध और सबसे विकासित राज्य बनाने का है। यह कार्य महज मुझसे नहीं होगा, इसमें जन-जन की सहभागिता जरुरी है। इसलिये आप सभी स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लें। उपस्थित जनसमुदाय में जिनके पास मोबाईल थे उनकी फ्लैश लाईट और हाथ ऊपर करवाकर यह संकल्प मुख्यमंत्री ने सभी को दिलाया।



जिले को दी 645 करोड़ से अधिक की सौगात
विकास यात्रा के दूसरे पड़ाव में कटनी पहुंचे रहे मुख्यमंत्री ने इस दौरान कटनी जिले को 645 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होने कार्यक्रम में 645 करोड़ 83 लाख 68 हजार रुपये की राशि के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें नगर पालिका निगम कटनी के 322 करोड़ 99 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री  द्वारा किया गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग द्वारा बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में बनाये जाने वाले महगवां-बीजानपुरी मार्ग में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण का भूमिपूजन भी सीएम ने किया। यह पुल 10 करोड़ 13 लाख 68 हजार रुपये की लागत से बनेगा। मुख्यमंत्री  द्वारा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड द्वारा 194 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनाये गये स्लीमनाबाद से विलायतकलां मार्ग और 118 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनाये गये कटनी विजयराघवगढ़़ मार्ग का भी विधिवत् लोकार्पण मुख्य समारोह में किया।
विभिन्न हितग्राहियों को किया लाभान्वित
            मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच से ही लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सहकारिता नवाचार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, सामाजिक एकजुटता एवं सस्थागत विकासघटक जैसी विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया।
यह रहे मौजूद
            होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित विकास यात्रा के मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य पीताम्बर टोपनानी ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान सांसद खजुराहो नागेन्द्र सिंह, सांसद शहडोल ज्ञान सिंह, विधायक बड़वारा मोती कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, प्रदेश की समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला, केडीए अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह, नगर निगम अध्यक्ष  संतोष शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अशोक विश्वकर्मा, अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी संतोष राय और जनपद पंचायत अध्यक्ष कन्हैया तिवारी, कैमोर नगर परिषद् अध्यक्ष  गणेश राव, विजयराघवगढ़ नगर परिषद् अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बरही नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती तिवारी भी मौजूद रहे। वहीं प्रमुख सचिव नगरीय विकास विभाग  विवेक अग्रवाल, संभागायुक्त  गुलशन बामरा, डीआईजी जबलपुर रेन्ज अनन्त सिंह, कलेक्टर विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह और जिला पंचायत सीईओ  फ्रेंक नोबल ए भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने पूरा जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया, अगन अगन को नहीं बुझाए, वैर वैर को मारे ना, मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को महात्मा विनोद वोहरा जी, मेम्बर इंचार्ज ( मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ ) ने संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) यह तो मेरे खून के प्यासे हैं मेरे गुरसिखों को मार रहे हैं, साधसंगत, तैयारी कर ली कि तन मेरा खाक की ढ़ेरी जान जाए तो जाए परवाह नहीं। 13 अप्रैल 1980 का समागम चंडीगढ़ में हुआ तब बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने साध संगत से कहा, कुछ लोग मेरे शरीर को खत्म करने के पीछे पड़े हुए हैं वो समझते हैं कि बाबा गुरबचन सिंह का शरीर हमने खत्म कर दिया तो ये निरंकारी मिशन ही खत्म हो जाएगा परन्तु मैंने तो हजारों हजारों गुरबचन सिंह पैदा कर दिये है मैं तैयार हूँ, वो रात भी आ गई वो दिन भी आ गया वो कारण भी हो गया और उन्होंने अपना बलिदान दिया। मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को महात्मा विनोद वोहरा जी, मेम्बर इंचार्ज ( मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ ) ने संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, 45 साल बीत गए 1980 से लेकर 2025 तक निरंतर इस दिवस को हम बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के आदेश अनुसार ये दिवस जो 24 अप्रैल का है इसको कोई और नाम नहीं दिया जाएगा, इसे शहीदी दिवस या कुछ और ना...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

कटनी न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला - ₹5.90 लाख के चेक बाउंस पर आरोपी को 6 माह की जेल और ₹9,08,600/- का हर्जाना, व्यापारिक विश्वास की जीत

कटनी (प्रबल सृष्टि) जिला न्यायालय कटनी में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग की अदालत ने चेक अनादरण के बहुचर्चित प्रकरण SC NIA 15/2022 नितेश मेहानी बनाम राजेश डोडानी में कड़ा फैसला सुनाते हुए चेक की साख को बरकरार रखा है। अधिवक्ता नानक देवानी प्रकरण के अनुसार परिवादी नितेश मेहानी ने आरोपी राजेश डोडानी, प्रो. मनीष गारमेंट्स, माधवनगर कटनी को कपड़ा सप्लाई किया था। भुगतान के एवज में आरोपी ने बंधन बैंक शाखा कटनी के खाते से कुल ₹5,90,000/- के 6 चेक दिए थे, जो दिनांक 10.12.2019 व 16.12.2019 को "Funds Insufficient" से अनादरित हो गए। वैधानिक नोटिस दिनांक 26.12.2019 के बाद भी भुगतान न करने पर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में चली बहस में आरोपी ने चेक खाली होने की दलील दी। जिसे न्यायालय ने धारा 139 NI Act की उपधारणा और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के Rangappa Vs Mohan (2011) 2 SCC 441 के सिद्धांत के आलोक में खारिज कर दिया। माननीय न्यायालय ने आरोपी राजेश डोडानी, माधवनगर, कटनी को धारा 138 NI Act में दोषसिद्ध करते हुए 6 माह साधारण कारावास एवं ₹9,08,600/- प्...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...