Skip to main content

22 साल बाद कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी गिरफ्तार


कटनी - कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी आखिरकार 22 साल बाद पकड़ा गया, किस्सू उर्फ किशोर कुमार तिवारी पिता गोवर्धन दास तिवारी निवासी हीरागंज थाना कोतवाली का निगरानी बदमाश है । इसका जन्म वर्ष 1959 में हुआ है तथा कक्षा 10वी तक पढा है । इसके द्वारा वर्ष 1978 से अपराध घटित करना प्रारंभ किया गया था । पुलिस रिकार्ड के अनुसार इसके विरूद्ध कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध हैं । 

कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी ने 21.01.1994 को शरद दुबे निवासी हीरागंज की हत्या कर फरार हो गया  था । इस संबंध में थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 49/94 धारा 307, 302, 34, 120 बी ता.हि. पंजीबद्ध किया गया था ।  
इसके विरूद्ध थाना कोतवाली में हत्या के 03 प्रकरण तथा जिला जबलपुर के थाना कोतवाली में हत्या का 01 प्रकरण तथा जिला इंदौर के थाना तुकोगंज में हत्या का 01 प्रकरण कायम है । इस प्रकार किस्सू तिवारी  के विरूद्ध हत्या के कुल 05 प्रकरण, हत्या के प्रयास के 05 प्रकरण तथा अपहरण, विस्फोटक अधिनियम, आम्र्स एक्ट, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम आदि के अनेक गंभीर अपराध भी जिला कटनी के थाना कोतवाली एवं माधवनगर में पंजीबद्ध हैं ।  
इस बीच पुलिस द्वारा लगातार तलाश की गई, किन्तु उसका पता नहीं चला था तब गिरफ्तारी हेतु मध्यप्रदेश आपराधिक सूचना पत्र में दिनांक 03.05.1995 के अंक 18 में प्रकाशन भी किया गया है । कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी की पतासाजी नहीं होने पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन द्वारा फरार किस्सू को गिरफ्तार करने अथवा उसकी सूचना देने पर 15000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा दिनांक 16 अगस्त 1996 को की गई है थी कि किस्सू तिवारी थाना कोतवाली कटनी के 07 अपराधों फरार था जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किये गये हैं ।
आखिरकार 01.09.2015 को पुलिस अधीक्षक कटनी गौरव राजपूत को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शातिर, फरार एवं ईनामी अपराधी किस्सू तिवारी जयपुर (राजस्थान) में फरारी काट रहा है साथ ही संपत्ति विवाद को लेकर निकट भविष्य में कटनी आकर अपने किसी विरोधी की हत्या करने की योजना बना रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक कटनी  गौरव राजपूत द्वारा अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए थाना प्रभारी एन.के.जे. निरीक्षक श्रीमती गायत्री सोनी तथा उनके साथ हमराह पुलिस बल को उक्त फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । 
घेराबंदी कर पकड़ा 
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशानुसार तथा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान जयपुर (राजस्थान) शहर स्थित मानसरोवर कालोनी, नटानी मार्बल के पास स्थित मकान में दिनांक 02.09.2015 को घेराबंदी कर पुलिस बल द्वारा सूझबूझ तथा साहस का परिचय देते हुए शांतिर, कुख्यात फरार अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उसे अवगत कराया गया कि उसके विरूद्ध जिला कटनी में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी है । उक्त अपराधी को अग्रिम और वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस बल द्वारा कटनी लाया गया । 

और हत्याये  करने की बनाई थी योजना     
जिला कटनी में पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत द्वारा कुख्यात अपराधी किस्सू उर्फ किशोर स्वयं गहन पूछताछ की गई । पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी रामेश्वर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी शशिकांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कटनी ओ.पी. परवार, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एस.पी.सिंह बघेल, थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक मुकेश खंपरिया, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक विपिन सिंह तथा थाना प्रभारी एन.के.जे. निरीक्षक श्रीमती गायत्री सोनी की विशेष टीम द्वारा भी किस्सू तिवारी से पूछताछ की गई । पूछताछ में कुख्यात, शातिर अपराधी द्वारा अभी तक की गई हत्या की 05 सनसनीखेज वारदातों तथा भविष्य में संपत्ति बंटवारे को लेकर कतिपय व्यक्तियों की हत्या किये जाने की तैयारी की योजना की जानकारी प्राप्त हुई । 
एनकेजे स्थित घर में मिला कट्टा- कारतूस 
पुलिस अभिरक्षा में दिये गये मेमोरण्डम के आधार पर थाना एन.के.जे. बजरिया मेन रोड पर आरोपी किस्सू तिवारी की दासता पत्नी  के मकान से किस्सू तिवारी की निशानदेही पर एक कट्टा तथा 04 जिंदा कारतूस जप्त किये जाकर थाना एन.के.जे. में अप.क्र. 344/15 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

गिरफ्तारी करने वालों को मिलेगा पुरुस्कार 
गिरफ्तार करने वाले कटनी पुलिस के दल में थाना प्रभारी एन.के.जे. निरीक्षक श्रीमती गायत्री सोनी, प्रधान आरक्षक 423 अंजनी मिश्रा, आरक्षक 418 मुकेश पाण्डे, आरक्षक 99 बादशाह बहादुर एवं आरक्षक 175 गणेश्वर सिंह शामिल थे । उक्त शासकीय सेवकों द्वारा सूझबूझ से मेहनत तथा साहस का परिचय देते हुए कुख्यात, शातिर अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने के प्रशंसनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक कटनी  गौरव राजपूत द्वारा उक्त शासकीय सेवकों को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है । 

पुलिस में दर्ज आपराधिक मामले 

थाने का नाम     अप.क्र.एवं धारा    घटना दिनांक एवं घटनास्थल        मुद्दई का नाम एवं पता 
1 कोतवाली कटनी 420/78 धारा 294, 506, 323 ता.हि. 04.04.1978 की रात हीरागंज उत्तम चन्द्र पिता नवल राम सिंधी शिवाजी वार्ड कटनी
2 कोतवाली कटनी 659/78 धारा 324, 326 ता.हि. 27.06.1978 के 1500 बजे हीरागंज भीम सिंधी गुरूनानक वार्ड कटनी
3 कोतवाली कटनी 271/79 धारा 448, 506 बी ताहि 23.02.1979 के 07.30 बजे साधूराम स्कूल कटनी धर्मचन्द्र सरावगी गोल बाजार कटनी 
4 कोतवाली कटनी 309/79 धारा 307, 452, 323, 34 ताहि 03.03.1979 के 23.00 बजे रात बांबे होटल कटनी ब्रम्हानंद सिंधी कैंप कटनी 
5 कोतवाली कटनी 643/79 धारा 324, 294 ताहि 24.05.1979 के 03.00 बजे गुरू नानक वार्ड कटनी
  अनिल कुमार गुरूनानक वार्ड कटनी 
6 कोतवाली कटनी 644/79 धारा 294, 506 ताहि 24.05.1979 के 2300 बजे गुरूनानक वार्ड कटनी भीम सिंधी गुरू नानक वार्ड कटनी 
7 कोतवाली कटनी 651/79 धारा 448, 294, 506 ताहि 26.05.1979 जामनदास सिंधी गुरूनानक वार्ड कटनी 
8 कोतवाली कटनी 1580/79 धारा 294, 506 ताहि 03.12.1979 के 1100 बजे राधा स्वामी ट्रांसपोर्ट के सामने कल्याणदास सिंधी गुरू नानक वार्ड कटनी 
9 कोतवाली कटनी 1683/79 धारा 341, 294, 506 ताहि. 30.12.1979 के 06.30 बजे आजाद चैक कटनी अजीत कुमार जैन कोतवाली जबलपुर 
10 कोतवाली कटनी 759/80 धारा 294, 506 ताहि 12.07.1980 के 1100 बजे कालूमल सिंधी गांधी गंज कटनी 
11 कोतवाली कटनी 939/81 धारा 294, 506, 341, 323 ताहि 06.11.1980 संतोष कुमार सोनी आजाद चैक कटनी 
12 कोतवाली कटनी 960/83 धारा 341, 294, 506, 307, 324, 323, 34 ताहि 16.12.1983 के 2100 बजे सुभाष चैक कटनी महेश प्रसाद पाण्डे हनुमानगंज कटनी 
13 कोतवाली जबलपुर 293/83 धारा 302, 364, 363, 201, 120 बी, 34 ता.हि.

24.05.1983 मृतक राजू सोनी की ओर से शासन 
14 कोतवाली कटनी 3/86 धारा 302,120 बी, 201, 34 ताहि. 31.12.1986 की रात शिवाजी वार्ड कटनी प्रकाश सिंधी आजाद चैक कटनी
15 टिकुरी (माधवनगर) 38/92 धारा 307, 326, 34 ताहि. 20.01.1992 छपरवाह एवं हिरवारा गांव के बीच मोहन यादव साकिन गांधी गंज कटनी 
16 -’- 263/92 धारा 307, 34 ताहि., 3/5 वि.प.अधिनियम 24.09.1992 के 08.00 बजे तिलगवां मोड हिरवारा मुन्ना चिकना झर्रा टिकुरिया कटनी 
17 -’- 266/92 धारा 224, 225, 34, 120 बी, 213 ताहि 25.09.1992 के 07.30 बजे थाना टिकुरी शासन 
18 कोतवाली कटनी 553/92 धारा 302, 34 ताहि 25/27 आम्र्स एक्ट 25.09.1992 के 08.20 बजे सुभाष वार्ड कटनी श्रीमती प्रभा निगम विश्वकर्मा पार्क कटनी 
19 कोतवाली कटनी 554/92 धारा 307, 34 ताहि. 3(1-10) एससी एसटी एक्ट, 25/27 आम्र्स एक्ट 25.09.1992 के 08.30 बजे शासकीय अस्पताल कटनी मुन्ना चिकना झर्रा टिकुरिया कटनी
20 तुकोगंज इंदौर 304/93 धारा 302, 34 ताहि. 27.09.1993 तुकोगंज इंदौर 
21 कोतवाली कटनी 49/94 धारा 302, 34, 307 ताहि 21.01.1994 के 1030 बजे हीरा गंज मृतक शरद दुबे की ओर से सतीश दुबे हीरागंज कटनी

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

मामला क्रिकेट सट्टा, हवाला की रकम इधर से उधर करने का, कर्मचारी के खाते में करोड़ों के लेनदेन का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत एक साड़ी व्यापारी आरोपी योगेश बजाज द्वारा अपने कर्मचारी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर रुपयों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, आरोपी को 19 फरवरी तक पीआर पर लिया गया है। पुलिस कर रही बैंक स्टेटमेंट की जांच पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित दाहिया (29 वर्ष), पिता भल्लू दाहिया, निवासी जुहली के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि खाते में आया कितना रुपया व्यापार से संबंधित है व कितना क्रिकेट के बैटिंग सट्टे का। बैंक एकाउंट की जांच के बाद कई अन्य लोग भी इसकी जद में आने वाले हैं, क्योंकि जिन व्यापारियों ने इस खाते में रुपए भेजे व इस खाते से प्राप्त किए, उनसे भी पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरी ओर जो संदिग्ध लेन-देन है और क्रिकेट सट्टा से या हवाला आदि से जुड़ा है उसकी जांच के आधार पर पुलिस क्रिकेट सट्टा व हवाला से जुड़े आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल साड़ी व्यापारी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित खाते की जांच से कई दूस...

चार विधायकों ने माधवनगर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण, मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का दिया आश्वासन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रदेश में शासन करने वाली पार्टी के चार विधायकों संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडेय, अभिलाष पांडे ने एक साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से माधव नगर थाने के एक मामले में मिली भगत कर कानूनी कार्यवाही करने पर सवाल उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुनः सीसीटीवी फुटेज समेत मामले जांच कराते हुए जांच के दौरान की गई लापरवाही के दोषियों पर बड़े अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जानकारी अनुसार सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप ध्यानाकर्षण के बिंदु विस्तार से लिखित में दे दें पूरे मामले की विस्तृत जांच करा लेंगे। विधानसभा में प्रस्तुत ध्यानाकर्षण से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में गिरफ्तार युवक की पुलिस द्वारा न्यायालय से मांगे जाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिए शुभम त्रिपाठी से टीआई की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता ए...