Skip to main content

नागरिकों केा डिजिटल लाॅकर सुविधा का लाभ मिलेगा


कटनी /  भारत सरकार के निर्देशानुसार डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को अभिलेखों के सुगम संधारण के लिए डिजिटल लाॅकर की सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिकों को शासकीय क्लाउड पर आवश्यक स्थान उपलब्ध होगा जिसमें वे अपने महत्वपूर्ण अभिलेखों की स्केन अथवा डिजिटल प्रति सुरक्षित रख सकेगे। 
कलेक्टर विकास सिंह नरवाल ने बताया कि  www.digitallocker.gov.in    डिजिटल लाॅकर के लिए पोर्टल पर पंजीयन करने व उसके उपयोग करने के लिए मैन्युअल वेबसाईट पर उपलब्ध है। तकनीकी सहायकता हेतु जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, कटनी से संपर्क किया जा सकता है। 

Comments