Skip to main content

आ गई मतदाता की बारी ...


पाँच साल बाद फिर वह दिन नजदीक आ गया है जिस दिन मतदाताओं से मिलें मतो के आधार पर प्रत्याशियों को मिलीं हार जीत से  राजनैतिक दल अपनी सरकार बनायेंगे और पाँच साल तक प्रदेश की सता पर काबिज रहेंगे. हर बार की तरह इस बार भी राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी उपलब्धि गिनाने में कोई कसर नही छोड़ी है लेकिन मतदाता किसपर अपना भरोसा जतायेंगे यह सिर्फ़ वही जानता है. प्रदेश में पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकार काबिज है और यह सता उसे अपनी योग्यताओ के बदले नहीं बल्कि काँग्रेस शासन काल में जन्मी अव्यवस्थाओ के चलते मिली है. वर्ष 2008 में हुए चुनावों में प्रदेश की जनता ने पुनः शिवराज सिंह चौहान पर ही भरोसा कर उसे सत्ता तक पहुँचाया है, इससे पहले 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में सरकार बनी थी लेकिन बाद में उमा भारती को हाशिये पर डाल दिया गया और उनकी स्थिति आज भी वैसे ही है. भाजपा में आज शिवराज सिंह चौहान के अलावा कोई दूसरा चेहरा ही नही है हालाँकि इस बार शिवराज सिंह चौहान के लिए भी 2008 जैसी स्थिति नही है. बीते कार्यकाल में कई बातें ऐसी सामने आई जिसके चलते अब स्वर्णिम मध्यप्रदेश का नारा उतनी मज़बूती से नही कहा जाता 

 
 

कटनी - जिले की मुडवारा सीट मुख्यतः शहरी सीट है जिसपर जनता ने पिछले 10 वर्षो से भाजपा के विधायक को बिठाया है लेकिन भाजपा हर बार अपने ही विधायक को बदलती रही है . वर्ष 2008 में अलका जैन को बदलकर इस सीट से राजू पोद्दर को चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया क्योंकि अलका जैन की स्थिति 2008 में अच्छी नही बताई जा रही थी, कुछ इसी तरह इस बार राजू पोद्दर पर भाजपा भरोसा नही कर पाई और कुछ समय पहले ही भाजपा में आए संदीप जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है, जैसे ही इनकी टिकट  घोषित हुई भाजपा के पुराने नेता चमनलाल आनंद, रामचंद तिवारी, सुकिर्ति जैन एकजुट संदीप जायसवाल का विरोध जताने लगे थे, चमनलाल आनंद ने निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ने का मन बनाया लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया  था, अब भाजपा से संदीप जायसवाल और काँग्रेस से फिरोज अहमद समेत इस सीट से कुल 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है लेकिन सीधी टक्कर काँग्रेस और भाजपा की ही बताई जा रही है 

शहर की आम समस्याओं से इन्हे नही मतलब 

कटनी शहर की घोर अराजक यातायात व्यवस्था हो या जगह जगह बिकने वाली अवैध शराब हो या गांजा हो, अब तो पूरे जिले में स्मैक जैसा घातक नशा भी पूरी तरह से पैर जमा चुका है. चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इससे कोई मतलब नही की इसके दूरगामी भीषण परिणाम क्या होंगे ? जिला अथवा पुलिस प्रशासन की इस ओर लापरवाही का इन्होंने कभी विरोध नही किया . अब पुनः चुनाव का दिन नजदीक आ गया है, आम जनता को भी अपने वोट की भूमिका का महत्व समझते हुए अपने आस पास हो रहे अवैध कामों ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा निभाई गई निष्क्रिय भूमिका को देखते हुए ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए जो सही मायनों में इस शहर के कुरूप होते चेहरे को सुधार सकने की ईमानदार नीयत ओर माद्दा रखता हो सिर्फ़ थोथी बातों में आकर या भावनाओं में बहकर वोट देने से हम अपना भविष्य दाँव पर नही लगा सकते    



इस बार विधानसभा चुनावों में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 18 हजार 291 है, जिसमे पुरुष मतदाता 4 लाख 28 हजार 171, महिला मतदाता 3 लाख 90 हजार 98, व अन्य कुल 22 है . सर्वाधिक मतदाता मुडवारा में 211403 जिसमे पुरुष 110333 महिला 101062 व अन्य 8 है, बड़वारा में मतदाता 207050 जिसमे पुरुष 108574 महिला 98472 व अन्य 4 है, बहोरीबंद   में मतदाता 204787 जिसमे पुरुष 106587 महिला 98191 व अन्य 9 है, सबसे कम मतदाता विजयराघवगढ़ में कुल 195051 है जिसमे पुरुष 102677 महिला 92373 व अन्य 1 है .   

जिले में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य  

जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह के बताया कि इस बार ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने पर बल दिया जा रहा है जिससे कम से कम 80 प्रतिशत मतदान प्रतिशत जिले में हासिल किया जा सके, स्वीप प्लान के जरिये ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जायेगा, पहली बार फोटो युक्त मतपर्ची का उपयोग किया जायेगा जिले के मतदाताओं को पर्ची बाँटने का काम प्रत्येक मतदान केन्द्र के बीएलओ को दिया गया है, घर घर जाकर पर्ची पहुँचाने का कार्य शुरू किया जा चुका है, इस लिस्ट का एक सेट प्रत्येक मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास मतदान के दिन उपलब्ध रहेगा, पर्ची पाने से वंचित रह गए मतदाता यहा संपर्क कर सकते है . मतदाता  इस पर्ची का उपयोग मत देते समय परिचय पत्र के रुप में भी कर सकेंगे. इस बार मतदान केंद्रों से 100 मीटर की दूरी पर बीएलओ बैठेंगे जो मतदाता की मदद कर सकेंगे, ऐसे में राजनैतिक दलों के स्टालो की कोई खास जरूरत नही रह जाती उनके लिए 200 मीटर की दूरी मतदान केंद्रों से निर्धारित की गई है हालाँकि बाद में आयोग से निर्देश आने यह निर्देश बदला भी जा सकता है. आगे उन्होंने बताया कि ऐसी जगह जहा मतदाताओं को मतदान न करने प्रभावित किया जा सकता है उन स्थानों पर सीसीटीवीं कैमरे की मदद ली जायेगी. कुल मिलाकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के चलते यह चुनाव पीछे हो चुके चुनावों से सख्त चुनाव माना जा रहा है और यह सही भी लगता है . प्रत्याशियों ओर दलों के नेताओं को हर कदम फूँक फूँक कर रखना पढ़ रहा है ओर इसमे फाय्दा लोकतंत्र का ही हुआ है. धीरे धीरे चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ओर जवाबदेही से भरपूर हो चली है जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार आने वाले समय में यह भी होगा जब मतदाता अपने द्वारा दिए गए मत की प्रिंट भी पा सकेगा.                  



Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

मामला क्रिकेट सट्टा, हवाला की रकम इधर से उधर करने का, कर्मचारी के खाते में करोड़ों के लेनदेन का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत एक साड़ी व्यापारी आरोपी योगेश बजाज द्वारा अपने कर्मचारी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर रुपयों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, आरोपी को 19 फरवरी तक पीआर पर लिया गया है। पुलिस कर रही बैंक स्टेटमेंट की जांच पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित दाहिया (29 वर्ष), पिता भल्लू दाहिया, निवासी जुहली के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि खाते में आया कितना रुपया व्यापार से संबंधित है व कितना क्रिकेट के बैटिंग सट्टे का। बैंक एकाउंट की जांच के बाद कई अन्य लोग भी इसकी जद में आने वाले हैं, क्योंकि जिन व्यापारियों ने इस खाते में रुपए भेजे व इस खाते से प्राप्त किए, उनसे भी पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरी ओर जो संदिग्ध लेन-देन है और क्रिकेट सट्टा से या हवाला आदि से जुड़ा है उसकी जांच के आधार पर पुलिस क्रिकेट सट्टा व हवाला से जुड़े आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल साड़ी व्यापारी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित खाते की जांच से कई दूस...

चार विधायकों ने माधवनगर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण, मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का दिया आश्वासन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रदेश में शासन करने वाली पार्टी के चार विधायकों संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडेय, अभिलाष पांडे ने एक साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से माधव नगर थाने के एक मामले में मिली भगत कर कानूनी कार्यवाही करने पर सवाल उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुनः सीसीटीवी फुटेज समेत मामले जांच कराते हुए जांच के दौरान की गई लापरवाही के दोषियों पर बड़े अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जानकारी अनुसार सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप ध्यानाकर्षण के बिंदु विस्तार से लिखित में दे दें पूरे मामले की विस्तृत जांच करा लेंगे। विधानसभा में प्रस्तुत ध्यानाकर्षण से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में गिरफ्तार युवक की पुलिस द्वारा न्यायालय से मांगे जाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिए शुभम त्रिपाठी से टीआई की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता ए...