जिस विद्यालय से सीखी शिक्षा, आज उसी के विकास में योगदान देना सौभाग्य - महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, बेटियों के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान 1.25 करोड़ की लागत से बनेगा के.सी.एस स्कूल का नवीन भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन, शासकीय विद्यालयों की अधोसंरचना सुदृढ़ करने पर विशेष जोर
कटनी (प्रबल सृष्टि) शहर की बेटियों को आगे बढ़ाने की सोच के साथ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर मंगलवार को महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड स्थित के.सी.एस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक अनूठा और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जहाँ करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का भूमिपूजन विद्यालय की बेटियों द्वारा कराया गया। महापौर श्रीमती सूरी ने छात्राओं को आगे रखकर उनके साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच विकास कार्य की आधारशिला रखी। शहर के शासकीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए महापौर द्वारा किए जा रहे इन निरंतर प्रयासों से अब विद्यालय की छात्राओं को पढ़ाई के लिए और भी अनुकूल एवं सुविधायुक्त परिसर उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी,रेखा तिवारी ,एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद विजय (डब्बू) रजक, सहायक यंत्री आदेश जैन,उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी,विद्यालय की प्राचार्य रूप भास्कर, उपप्राचार्य रिजवान खान सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या म...