Skip to main content

Posts

माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी पुलिस चौकी व सिलौड़ी चौकी के नवीन भवन का सांसद ने किया लोकार्पण

कटनी ( प्रबल  सृष्टि )  पुलिस को लेकर आमजनता की धारणा में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। पुलिस पुलिसिंग के साथ ही अब विकास कार्य करा रही है तो कोविड जैसे संकट के समय पुलिस का सेवा का चेहरा भी आमजन के सामने आया है। पुलिस के कार्य क्षेत्र में काफी परिवर्तन हुए हैं। यह बात माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी पुलिस चौकी व सिलौड़ी चौकी के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान अतिथि सांसद खजुराहो व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही। सांसद श्री शर्मा ने चौकी की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया। अतिथि मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि सरकार पुलिस विभाग को लगातार सुविधाएं प्रदान कर रही है और अच्छी कार्यप्रणाली के साथ काम करें। इससे पहले सांसद श्री शर्मा ने पूजन कर व फीता काटकर झिंझरी चौकी के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल से ही ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की सिलौड़ी चौकी के नवीन भवन का भी लोकार्पण अतिथियों ने किया। इस दौरान पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ,  जिला पंचायत प्रधान ममता पटेल ,  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ,  पुलिस अधीक्षक सुनी...

कटनी मुख्य रेल्वे जंक्शन में मिली एस्केलेटर की सुविधा

कटनी ( प्रबल सृष्टि)  -  कटनी रेलवे का महत्वपूर्ण जंक्शन है और यहां पर लगातार सुविधाएं देने का प्रयास रेलवे के साथ मिलकर किया जा रहा है। आधुनिक साधनों से कटनी पीछे न रहे ,  इस दिशा में काम कर रहे हैं और मिलकर प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक यात्री सुविधाएं शहर के स्टेशनों में बढ़ें। यह बात खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कटनी मुख्य जंक्शन में एस्केलेटर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप  में  कही। उन्होंने कहा कि ग्रेट सेपरेटर का काम जारी है और शहर के तीनों स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव पर भी लगातार काम प्रयास चल रहा है। इसके अलावा वाशिंग पिट की स्थापना हो ,  इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कटनी से भी नई ट्रेनें प्रारंभ हो सकें। अतिथि के रूप में उपस्थित मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने एस्केलेटर की सुविधा को लेकर सांसद व सहित रेलवे के अधिकारियों को आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि भोपाल व जबलपुर की तरह कटनी मुख्य स्टेशन व मुड़वारा ,  कटनी साउथ स्टेशन में भी सभी गाडि़यों का ठहराव हो। इसके अलावा विधाय...

माधवनगर में आभूषण दुकान से तीन करोड़ से अधिक की चोरी

कटनी। एक बड़ी चोरी की खबर जैसे ही माधवनगर वासियों को आज सुबह लगी लोग हतप्रभ से हो गए। माधवनगर थाना क्षेत्र के  मेन बाजार स्थित संगीता ज्वेलर्स  आभूषण दुकान से चोरों ने तीन करोड़ से भी अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे थे और तिजोरी में रखे हीरे जड़े हुए सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख पांच हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, फिलहाल चोरों के संबंध में पुलिस के पास कोई सुराग नही है। बताया जाता है तिजोरी में 6 किलो सोना, 10 किलो चांदी, 10 लाख के डायमंड से बने आभूषण और 1 लाख 5 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। दुकान संचालक ने बताया कि सोना, चांदी और आभूषणों और नकद रुपए मिलाकर लगभग 3 करोड़ 17 लाख 55 हजार रुपए की चोरी की वारदात हुई है। चोरी की  वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा भी वारदात स्थल की जांच की गई है। इसके अलावा पुलिस डाॅग स्क्वाॅड को भी वारदात स्थल पर लाया गया था। बताया जाता ह...

निजी अस्पताल आयुष्मान योजना का लाभ देने में गड़बड़ी करते हैं या राशि जमा कराते हैं तो शिकायत पर जांच करें और कड़ी कार्रवाई करें

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  आयुष्मान योजना में जिनको वास्तविक जरूरत है ,  उनके कार्ड बने हैं या नहीं इस बात को देखने की जरूरत है। जिनके कार्ड बने हैं ,  वे उनका उपयोग कर रहे हैं और जिन्होंने उपयोग किया है ,  उनको क्या परेशानी आई है ,  इसकी जानकारी अधिकारी अवश्य लें। निजी अस्पताल यदि हितग्राही को योजना का लाभ देने में गड़बड़ी करते हैं या राशि जमा कराते हैं तो शिकायत पर जांच करें और जांच सही पाई जाए तो कड़ी कार्रवाई करें। यह निर्देश जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान खजुराहो-कटनी सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिए। श्री शर्मा ने नगर के अन्य निजी अस्पतालों को भी योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ,  जिला पंचायत प्रधान ममता पटेल ,  भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ,  सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम भी मौजूद थे।              आयुष्मान योजना को लेकर विधायक श्री जायसवाल ने योजना को लेकर लोगों की सुविधा के लि...

वन्यप्राणी चीतल के शिकार के 6 आरोपी गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  कटनी रेंज की वन विभाग की टीम ने वन्यप्राणी शिकार के मामले में  6  आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चीतल का मांस व अन्य अवशेष जब्त किए हैं। वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कटनी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि ग्राम भिटौनी में वन्यजीव चीतल के शिकार की सूचना मिली थी। जिसकी जानकारी वनसंरक्षक आरसी विश्ववकर्मा व उप वनमंडलाधिकारी (पूर्व पश्चिम) राहुल मिश्रा को दी गई। अधिकारियों के मार्गदर्शन में वनक्षेत्रपाल के नेतृत्व में टीम बनाकर भिटौनी गांव में दबिश दी गई। भिटौनी निवासी सरोज कुमार लुनिया के घर की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके घर से चीतल का लगभग  5  किलोग्राम मांस जब्त किया गया। इस मामले में वन अमले ने आरोपी से पूछताछ की ,  जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी सरोज कुमार की निशान देही पर महाकौशल फार्म हाऊस पिपरौध के चौकीदार भरत बर्मन निवासी बरमोह ,  सिविल माइंस कंपनी पिपरौध चौकीदार राजबहादुर सिंह निवासी जयंतीनगर ,  सुंदर सिंह लुनिया निवासी भिटौनी ,  नयाराम लुनिया निवासी भिटौनी ,  आशीष लुनिया निवा...

लालच और भय देता है ठगों को मौका, एक सायबर ठग चढ़ा है पुलिस के अब हत्थे, कई मामलों में है आरोपी

कटनी। कुछ मिलने की लालच जागे या कुछ खोने का भय इन दोनों ही सूरतों में इंसान दूसरे के वश में प्रभावित होकर वह सब कर बैठता है जिसे न करने की बात कई बार कही जाती रही है लेकिन इस पर ध्यान अथवा प्रयाप्त जानकारी के अभाव में यह होता नही नतीजतन कोई किसी न किसी को लूट लेता है। ऐसे ही तकनीक का इस्तेमाल कर लूटने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का फर्जी आवास परियोजना अधिकारी बनकर कई जिलों में लोगों के साथ ठगी करने वाले शातिर बदमाश को कुठला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी ने गुलवारा निवासी एक युवक को आवास योजना के नाम पर बायोमैट्रिक थम्ब मशीन में अंगूठा लगवाकर सायबर ठगी की थी। कुठला थाना प्रभारी रोहित डेंगरे सहित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि आवास योजना के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा लगवा कर धोखाधड़ी करने वाले शातिर बदमाश का पर्दाफाश कर दिया गया हैं। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन व लगभग साढे 7लाख के मशरूका सहित बदमाश को गिरफ्तार किया गया हैं।पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक शशिकां...

संत कंवरराम वार्ड में 20 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंटेड सड़क का भूमिपूजन किया विधायक संदीप जायसवाल ने, रहवासियों ने जताया हर्ष

कटनी। ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर में संत कंवरराम वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत मुख्य मार्ग से जुड़ी कच्ची सड़क 20 लाख की लागत से सीमेंटेड बनाई जाएगी जिसका आज विधिवत भूमिपूजन विधायक संदीप जायसवाल के हाथों संपन्न हुआ। यह सड़क अभी तक कच्ची थी जिसकी वजह से रहवासियों को बारिश के दिनों में खासी दिक्कत होती थी। अब सड़क पक्की बन जाने से रहवासियों को राहत मिल सकेगी। विधायक श्री जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने  पूरे क्षेत्र में विकासकार्यों के लिए हर संभव प्रयास किये हैं और अपनी विधायक निधि से नागरिको के लिए विकास कार्य करा रहे हैं। इसपर करतल ध्वनि से उपस्थित नागरिकों ने विधायक श्री जायसवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। भूमिपूजन के इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, प्रकाश आहूजा, देवानंद आसरानी, कमल केवट, निरंजन पंजवानी, मुरली पृथ्यानी, चंद्रलाल माखीजा, दर्शन बजाज, देवीदास सोनी, वागीश आनंद, सतीश मोटवानी, श्याम वाधवानी, मनोज वाधवानी, महेश मोटवानी,जुमडामल नागदेव, दौलतराम, संजय चावला, जज्जू आसवानी, ओमकार यादव, प्रकाश डोडानी, बबलू भाईजान, जियन्द राय छतानी, दुंनीचन्द सवारियां, संदीप जगवानी, ज्योति वाधवानी...

स्वच्छता पर जनजागरूकता जगाने शहर की सड़कों पर सहयोगियों के साथ उतरे निगम कमिश्नर

कटनी  - आज शाम नगर निगम कमिश्नर सत्येन्द्र सिंह धाकरे, ब्रांड एम्बेस्डर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं निगम की सहयोगी संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में मुख्य रेल्वे स्टेशन से सुभाष चौक गांधी द्वार, जैन मंदिर रोड, सराफा बाजार, कपडा बाजार, सिल्वर टाॅकीज रोड, कमानिया गेट गली, स्टेशन रोड तक स्वच्छता संदेशों के माध्यम से स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाकर व्यवसाईयों से संपर्क करते हुए दुकानों से निकलनें वाले कचरे को डस्टबिन में ही रखकर नगर की सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करनें की अपील की गई।    निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे एवं उपस्थित ब्रांड एम्बेस्डर्स मारूफ अहमद हनफी, एम.जे.एस.लाम्बा, आर.बी.गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, एम.जे.ए लूसियन, राजेन्द्र कौर लाम्बा, पायल जेतवानी, लता खरे द्वारा मार्ग के  व्यापारियों एवं रहवासियों से संपर्क करते हुए दुकानों के बाहर दो डस्टबिन रखनें तथा दुकानों से निकलनें वाले कचरें को डस्टबिन में ही रखनें तथा निगम के कचरा वाहन में देनें की अपील की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखनें हेतु दुकानों की सामग्री को निर्धारित हद दुका...

जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक, कोविड सेंटरों में हर समय उपलब्ध रहें चिकित्सक- विधायक संदीप जायसवाल

कटनी (  प्रबल सृष्टि  )-  कोरोना पड़ोसी  जिलों  में बढ़ रहा है ,  इसको लेकर जिले में भी सावधानी बरतने की जरूरत अभी से है। कोविड सेंटरों में अभी से व्यवस्थाएं दुरूस्त करनी होंगी और सबसे जरूरी यह है कि बनाए जाने वाले कोविड सेंटरों में चिकित्सकों की उपलब्धता हर समय रहे। एक चिकित्सक पर कई स्थानों की जिम्मेदारी होने  से  मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और इसके लिए चिकित्सकों की उपलब्धता रहे ,  इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यह बात कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में बीमारी से बचाव व आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कही। पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने पूर्व में बनाए गए कॉल सेंटरों को फिर से प्रारंभ करने का सुझाव बैठक में दिया।              बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि पड़ोसी जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन अभी तक गंभीर स्थिति साम...

सभी प्रकार के मेले रहेंगे प्रतिबंधित, विवाह आयोजनों में 250 लोगों के शामिल होने की अनुमति, जारी हुए जिले के लिए नवीन प्रतिबंधात्मक दिशा-निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  राज्य शासन द्वारा कोविड- 19  के पॉजिटिव केस व एक्टिव केसेज की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोविड- 19  की रोकथाम को नवीन दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही साथ मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नवीन आदेशों के परिपालन में अपर जिला दंडाधिकारी रोमानुस टोप्पो ने दंड प्रक्रिया संहिता  1973  की धारा  144  में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए संपूर्ण कटनी जिले के अंतर्गत नवीन प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।             जारी नवीन प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत जिले में सभी प्रकार के मेले ,  जिनमें जनसमूह एकत्रित होता है ,  प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम  250  लोगों की उपस्थिति की अनुमति रहेगी। विवाह आयोजन के संबंध में आयोजकों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से लिखित अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। आयोजन के दौरान मास्क ,  सोशल...