संत कंवरराम वार्ड में 20 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंटेड सड़क का भूमिपूजन किया विधायक संदीप जायसवाल ने, रहवासियों ने जताया हर्ष
कटनी। ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर में संत कंवरराम वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत मुख्य मार्ग से जुड़ी कच्ची सड़क 20 लाख की लागत से सीमेंटेड बनाई जाएगी जिसका आज विधिवत भूमिपूजन विधायक संदीप जायसवाल के हाथों संपन्न हुआ। यह सड़क अभी तक कच्ची थी जिसकी वजह से रहवासियों को बारिश के दिनों में खासी दिक्कत होती थी। अब सड़क पक्की बन जाने से रहवासियों को राहत मिल सकेगी। विधायक श्री जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र में विकासकार्यों के लिए हर संभव प्रयास किये हैं और अपनी विधायक निधि से नागरिको के लिए विकास कार्य करा रहे हैं। इसपर करतल ध्वनि से उपस्थित नागरिकों ने विधायक श्री जायसवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। भूमिपूजन के इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, प्रकाश आहूजा, देवानंद आसरानी, कमल केवट, निरंजन पंजवानी, मुरली पृथ्यानी, चंद्रलाल माखीजा, दर्शन बजाज, देवीदास सोनी, वागीश आनंद, सतीश मोटवानी, श्याम वाधवानी, मनोज वाधवानी, महेश मोटवानी,जुमडामल नागदेव, दौलतराम, संजय चावला, जज्जू आसवानी, ओमकार यादव, प्रकाश डोडानी, बबलू भाईजान, जियन्द राय छतानी, दुंनीचन्द सवारियां, संदीप जगवानी, ज्योति वाधवानी सहित क्षेत्रीय नागरिकों व नगर निगम कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment