कटनी - आज शाम नगर निगम कमिश्नर सत्येन्द्र सिंह धाकरे, ब्रांड एम्बेस्डर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं निगम की सहयोगी संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में मुख्य रेल्वे स्टेशन से सुभाष चौक गांधी द्वार, जैन मंदिर रोड, सराफा बाजार, कपडा बाजार, सिल्वर टाॅकीज रोड, कमानिया गेट गली, स्टेशन रोड तक स्वच्छता संदेशों के माध्यम से स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाकर व्यवसाईयों से संपर्क करते हुए दुकानों से निकलनें वाले कचरे को डस्टबिन में ही रखकर नगर की सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करनें की अपील की गई।
निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे एवं उपस्थित ब्रांड एम्बेस्डर्स मारूफ अहमद हनफी, एम.जे.एस.लाम्बा, आर.बी.गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, एम.जे.ए लूसियन, राजेन्द्र कौर लाम्बा, पायल जेतवानी, लता खरे द्वारा मार्ग के व्यापारियों एवं रहवासियों से संपर्क करते हुए दुकानों के बाहर दो डस्टबिन रखनें तथा दुकानों से निकलनें वाले कचरें को डस्टबिन में ही रखनें तथा निगम के कचरा वाहन में देनें की अपील की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखनें हेतु दुकानों की सामग्री को निर्धारित हद दुकान के अंदर रखनें व वाहनों को व्यवस्थित रूप से खडा करनें की समझाईश दी गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर अत्यधिक गंदगी पाये जानें पर पेनाल्टी की कार्यवाही भी की गई।
गंदगी न फैलावें और दूसरों को भी गंदगी फैलानें से रोकें
निगमायुक्त द्वारा गांधी द्वार के निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर गंदगी पाये जानें तथा फोटो काॅपी व्यवसाईयों की दुकानों के बाहर चाय के डिस्पोजल कप एवं पान गुटके की पीक पाये जानें पर व्यापारियों को आपनी दुकानों के आसपास पर्याप्त सफाई रखनें तथा दो डस्टबिन रखकर दुकानों को कचरा डस्टबिन में ही रखनें तथा गंदगी पाये जानें पर पेनाल्टी की कार्यवाही करनें की बात भी कही गई।
मास्क पहनाकर दिया संक्रमण से सुरक्षित रहनें का संदेश।
जनसम्पर्क अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु बिना मास्क सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करनें वाले नागरिकों को मास्क पहनाकर मास्क की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाकर मास्क पहनकर ही सार्वजनिक स्थलों में निकलकर स्वयं एवं परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की गई। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क का वितरण किया गया।
जसम्पर्क अभियान के दौरान नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र सिंह परिहार, तेजभान सिंह, एम.एस.डव्ल्यू सुपरवाईजर, सहयोगी संस्था ओम सांई विजन की टीम सहित निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment