बाबा नारायणशाह वार्ड स्थित गुरुसंगत सच खण्ड दरबार में श्री गुरु नानक देव जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, श्रद्धा और भक्तिभाव से मत्था टेक कर किया प्रसाद ग्रहण, देखें वीडियो
कटनी (प्रबल सृष्टि) उपनगर माधवनगर में बाबा नारायणशाह वार्ड स्थित गुरुसंगत सच खण्ड दरबार में श्री गुरु नानक देव जयंती के शुभअवसर पर हर वर्ष की तरह श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है यहां श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा भाव से अपना मत्था टेक कर गुरु प्रसाद चख रहें हैं। श्री गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन, उनका तप, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश सदैव सबका मार्ग दर्शन करता रहेगा। गौरतलब है पूरे माधवनगर क्षेत्र में इससे पहले प्रभात फेरी निकाली जाती है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं व निवास पर स्वागत किया जाता है इस शुभअवसर को गुरु परब और प्रकाश पर्व भी कहा जाता है।