राष्ट्रीय एकता दिवस पर कटनी पुलिस ने आयोजित की 5 किलोमीटर मैराथन ‘रन फॉर यूनिटी’ राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
कटनी (प्रबल सृष्टि) भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कटनी पुलिस एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस कंट्रोल रूम कटनी से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
मैराथन को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर माधव नगर गेट एवं विश्राम बाबा होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देश की आंतरिक सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे, एकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित - इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती सपना त्रिपाठी, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दाहिया, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह, थाना प्रभारी माधव नगर शैलेन्द्र यादव, थाना प्रभारी एनकेजे रूपेन्द्र राजपूत तथा खेल विभाग से वीरेंद्र पांडे, दिनेश कनौजिया, देवी प्रसाद मरावी, श्रीमती श्रद्धा पांडे, श्रीमती चेतना झा, श्रीमती उमा चडार एवं श्रीमती रेखा सहित पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpg)




.jpg)
Comments
Post a Comment