कटनी (प्रबल सृष्टि) किराना व्यापारी संघ जिला कटनी की महत्वपूर्ण बैठक श्री गहोई वैश्य पंचायती भवन ट्रस्ट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गोविंद सचदेवा ने की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से अतुल सचदेवा को किराना व्यापारी संघ जिला कटनी का अध्यक्ष, मयंक कस्तवार (सोनू) को सचिव एवं संजय बरसैंया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल सचदेवा ने कहा कि, “किराना व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और व्यापारियों के बीच आपसी एकजुटता एवं सहयोग को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाकर प्रत्येक व्यापारी के हित में मिलकर कार्य किया जाएगा।”
उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है।
बैठक में पंकज त्रिसोलिया, आशीष कंदले, विपुल कोटक, राजू पोपटानी, संजय बेबू चौदहा, भीम लोहानी, नारायणदास हरचंदानी, अखिलेश पुरवार, संदीप श्रीचंदानी एवं गोपाल फेरवानी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Comments
Post a Comment