भाजपा कटनी की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, पदाधिकारी और बड़े नेता शामिल, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
कटनी (प्रबल सृष्टि ) भारतीय जनता पार्टी कटनी की नई कार्यसमिति घोषित होने के पश्चात जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन के आने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तार से बात की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन भारत माता,पितृ पुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं वन्देमानरतम के गायन के साथ हुआ। बैठक के दौरान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर तक सेवा गतिविधियां और लोगों से संपर्क के चलने वाले कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान से संबंधित पीपीटी को समझाते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी।
जिला कार्यसमिति बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने पिछले दिनों ओरछा में सपन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति के विषयों एवं आए संगठन के कामों की जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनैतिक प्रस्ताव के समर्थन में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि, मेरा मानना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईश्वर के भेजें गए दूत है "7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति सेवा और त्याग के 25 वर्ष पूरे होंगे. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक लगातार जनसेवा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाई है. महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में आए बदलावों की जानकारी शहर में वार्डों और गांव-गांव तक पहुंचाई जाना है. इसके लिए रक्तदान, जनसंवाद, युवा कार्यक्रम और जनसेवक महाकुंभ जैसे आयोजन में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है।
जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह, वरिष्ठ नेता शशांक श्रीवास्तव ने कार्यसमिति में उपस्थित सदस्यों से आगामी कार्ययोजनाओं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के विषय पर संगठनात्मक चर्चा की, साथ ही प्रदेश एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने को लेकर आग्रह किया। कार्यसमिति के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, सोहन सिंह, वरिष्ठ नेता रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, मनीषदेव मिश्रा, सुखदेव चौधरी मंचासीन रहे।
जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी परिवारों में पिछले दिनो हुए निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जिस पर सभी उपस्थित जनों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा।




Comments
Post a Comment