अनुशासन और अटूट समर्पण की मिसाल थे कुशाभाऊ - दीपक सोनी टंडन, जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कटनी (प्रबल सृष्टि) भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे के तिथि के अनुसार जन्माष्टमी पर मनाई जाने वाली जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय व बायपास पर ठाकरे की प्रतिमा स्थल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसने कार्यकर्ताओं ने उन्होंने याद करते हुए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी का जीवन अनुशासन और अटूट समर्पण की एक मिसाल थे। ‘सादगी और उच्च विचारों के धनी, कुशाभाऊ ठाकरे ने सहजता से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र और समाज के उत्थान के कार्यों हेतु तैयार किया। उन्होंने अपने संगठन कौशल से असंख्य अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। उनका जीवन उनसे मिले संस्कार हमें सदैव बताए आदर्शों पर चलने को प्रेरित करता रहेगा।
वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, कैलाश जैन सोगानी, सुनील उपाध्याय ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व और संगठनात्मक विचारों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक नहीं, अनेकों कार्यकर्ताओं का जीवन कुशाभाऊ ठाकरे जी ने गढ़ा, कार्यकर्ता को काम करने का पूरा अवसर कैसे मिले, वे इसकी चिंता करते थे. वह कार्यकर्ताओं से अत्यधिक और निश्छल प्रेम करते थे, जैसे भगवान श्री कृष्ण सभी को प्रेम करते थे और लोग उनसे करते थे, उसी तरह कुशाभाऊ कार्यकर्ताओं से और कार्यकर्ता उनसे प्रेम करते थे।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला मंत्री आशीष गुप्ता बाबा ने किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, वरिष्ठ नेता रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, प्रीति सूरी, सुनील उपाध्याय, कैलाश जैन सोगानी, सीमा जैन सोगानी, रम्मू साहू,आशीष गुप्ता बाबा, सचिन तिवारी, सपना सरावगी, ऋचा गेलानी, यज्ञदत्त मिश्रा, मृदुल द्विवेदी पारस जैन, प्रदीप साहू, कौशलेश मिश्रा, रजत जैन, संजू गर्ग, श्रीराम पटेल, आयुष पाण्डे, कौशल दुबे, पार्वती तामिया, अक्षय श्रीवास्तव, सचिन निषाद, आशीष मिश्रा, अतिन अग्रवाल, शिवम मिश्रा, नमन दुबे, नवीन मोटवानी, राजू यादव सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment