हरे माधव वर्सी पर्व की तैयारियों और उसे सुव्यवस्थित - बेहतर तरीके से मनाने हेतु आम बैठक सम्पन्न, 9 एवं 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार एवं शनिवार को होंगे कार्यक्रम
कटनी (प्रबल सृष्टि) प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 9 एवं 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार एवं शनिवार को माधवनगर में पूर्ण विदेही मुक्त संत परम श्रद्धेय सतगुरु बाबा माधवशाह सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी के दो दिवसीय हरेमाधव वर्सी पर्व का आयोजन किया जावेगा। हरेमाधव वर्सी पर्व की तैयारियों और उसे सुव्यवस्थित और बेहतर तरीके से मनाने हेतु आम बैठक जीवनमुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के पावन सानिध्य में हरेमाधव दरबार साहिब माधवनगर कटनी रविवार को आयोजित की गई जिसमें कटनी एवं माधवनगर की अनेक समाज सेवी संगठन, संस्थाएं एवं व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वप्रथम हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारियों ने कार्यकम की समस्त जानकारी प्रदान करते हुए वर्सी पर्व के महत्व उद्देश्य को बताया। 9 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे हरेमाधव दरबार साहिब से हाजिरां हजूर सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी की शोभा यात्रा ढोल-नगाड़ों बैण्डबाजो के साथ निकलेगी, जिसमे पुष्प सुसज्जित रथ सतगुरु जी विराजमान हो संगतों को दर्शनों से निहाल करेंगे शोभा यात्रा में हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारो की विभिन्न प्रस्तुतियां और सिंधु नवजवान मंडल भी अपनी मनभावन प्रस्तुति के साथ अपनी प्रस्तुति प्रदान करता है विशाल भव्य शोभायात्रा सत्संग स्थल बाबा माधवशाह चिकित्सालय के सामने हरेमाधव दरबार प्रागंण पहुंचेगी। जहाँ सुसज्जित भव्य पंडाल में सतगुरु साहिब जी विराजमान होगे तत्पश्चात् सत्संग कीर्तन होगा। 9 एवं 10 अक्टूबर दोनो दिन हरेमाधव आध्यात्मिक सत्संग के कार्यक्रम आयोजित होगे। दिनांक 9 अक्टूबर सांय 7 बजे से सत्संग शब्द कीर्तन भजन रागों का गायन एवं 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी द्वारा अमृत वर्षा के साथ हरेमाधव आध्यात्मिक सत्संग, तत्पश्चात् आम भण्डारा ( हरेमाधव ब्रम्ह भोज) भण्डारा प्रसाद होगा।
चिकित्सा सेवाएं
हरेमाधव वर्सीपर्व के अवसर पर बाबा माधवशाह चिकित्सालय में नागपुर, जबलपुर, रायपुर, के अनेक कुशल विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा निःशुल्क विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयां नि: शुल्क प्रदान की जाएगी व्यवस्था बाबा माधवशाह चिकित्सालय संचालन समिति माधवनगर द्वारा की जा रही है ।
सहयोग संस्थाएं
हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति की व्यवस्थाओं के अनुसार अपनी अपनी सेवाएं सेवाएं देने के लिए हरेमाधव कारसेवक, सिन्धु नौजवान मण्डल कटनी, म०प्र० युवा सिन्धी समाज कटनी, किराना व्यापारी संघ, बाबा मनोहर शाह सेवा मण्डल, राईस मिल एसोसिएशन, डायमण्ड क्रिकेट क्लब, मुनीब एसोसिएशन, झूलेलाल सेवा मण्डल, वस्त्र विक्रेता संघ माधवनगर, बाबा गोविन्दशाह सेवा मण्डल, बाबा नारायणशाह ग्रुप, स्टेशनरी विक्रेता संघ, सिन्धी शिक्षक संघ, श्री बाबा माधवशाह सेवा मण्डल, मेन बाजार व्यापारी संघ, हाऊसिंग बोर्ड सिन्धी सेवा मण्डल, सुपर ग्रुप, बाबा माधवशाह मार्केट व्यापारी संघ, बाबा नारायण शाह मार्केट व्यापारी संघ, थोक फल विक्रेता संघ कटनी, शालीमार व्यापारी संघ, सिघई मार्केट व्यापारी संघ, जायसवाल मार्केट व्यापारी संघ कटनी, वरुण संस्था कटनी, बारदाना व्यापारी संघ, गौरीशंकर मन्दिर सेवा समिति, सिन्धु सदन संस्था, म०प्र० सिन्धु सेना, गुरुनानक व्यापारी मार्केट संघ, रेडिमेट वस्त्र निर्माता संघ कटनी, बाबा ईश्वरशाह सेवा समिति, सतगुरु ग्रुप कटनी, सतगुरु ग्रुप तेरा माधवनगर, सिंधी स्वर्णकार संघ, लायंस क्लब महिला मण्डल , बढ़ते कदम, नेक कदम, सिन्धु सेवा एवं विकास मण्डल के अलावा अनेक अन्य संगठनो अपने अपने सेवाकार्य की जिम्मेदारी ग्रहण की ।
रहवास
हरेमाधव वर्सीपर्व के पावन अवसर पर देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में सम्मलित होने वाले श्रृद्धालुओं के रहने की व्यवस्था बाबा माधवशाह भवन (धर्मशाला), बाबा नारायणशाह भवन, सतगुरु बाबा मनोहर शाह भवन, सिन्धु भवन कैरिन लाईन, डायमण्ड इंग्लिश स्कूल, श्री पंजाबी सनातन धर्मशाला, आचार्य कृपलानी वार्ड, बाबा आत्माराम धर्मशाला बंगला लाईन, एम.ई.एस. लाईन धर्मशाला, मंगल आत्म भवन धर्मशाला शान्ति नगर हेमू कालानी वार्ड, सिन्धु सदन (धर्मशाला) खैबर लाइन, बाबा नारायणशाह मैरिज गार्डन, गुरुनानक धर्मशाला रार्बट लाइन संत कंवरराम वार्ड, अर्जुन पैलेस , टी,जी,एस होटल सहित अनेक सार्वजनिक स्थलों एवं कई सेवादारों के निवास स्थानों पर व्यवस्था पर रहवास की गई है।
ट्रेनों का ठहराव
हरेमाधव वर्सीपर्व के दौरान माधवनगर रोड रेल्वे स्टेशन पर 4 दिन 8,9,10 एवं 11 अक्टूबर को नियमित ट्रेनों के अलावा दूरगामी रेलगाड़ियों के स्टापेज की स्वीकृति पश्चिम मध्य रेल्वे मण्डल जबलपुर द्वारा प्रतिवर्ष मिलती है इस वर्ष प्रदान की जाएगी।

Comments
Post a Comment