जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर 10 सितंबर तक आयोजित होंगे तिथि वार वसूली शिविर, उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने केवल 8 दिन शेष
कटनी (प्रबल सृष्टि) - नगर पालिक निगम द्वारा जलकर बकायादार उपभोक्ताओं को जल कर राहत योजना के तहत 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही संपत्ति कर दाताओं को चालू वित्तीय वर्ष का अग्रिम भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट एवं सौर ऊर्जा संयोजित भवनों में अतिरिक्त 5 प्रतिशत संपत्ति कर में छूट से लाभान्वित कर निगम की राजस्व आय में वृद्धि के उद्देश्य से तिथिवार वसूली शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 10 सितंबर 2026 तक प्रातः 10 बजे से शहर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर विशेष वसूली शिविर लगाए जाएंगे।
निगम प्रशासन द्वारा जलकर राहत योजना के अंतर्गत बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे संपत्ति कर तथा निर्धारित अवधि 10 सितंबर तक बकाया जलकर का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष राशि में मिलने वाली 50 प्रतिशत राशि की छूट का लाभ उठाएं। राजस्व वसूली को गति देने के लिए निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों के अतिरिक्त नगर के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
किस दिन कहां लगेगा शिविर
राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार बुधवार 2 सितंबर को कुन्दनदास स्कूल के पास शांतिनगर, हेमू कालानी वार्ड तथा रामकृष्ण परमहंस वार्ड स्थित मंगलनगर पुलिया के पास शिविर का आयोजन किया जायेगा। वहीं गुरूवार 3 सितंबर को रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड पड़रवारा स्कूल के पास तथा सी.एल.पी. वार्ड स्थित लक्ष्मी पान भंडार के आगे खेरमाइ्र्र मंदिर के पास शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 4 सितंबर को नगर निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों में वसूली शिविर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जबकि 5 सितंबर राम मनोहर लोहिया वार्ड दुर्गा मंदिर के पास, तथा वंश स्वरूप वार्ड चंदी की दफई,6 सितंबर को फॉरेस्टर वार्ड सुदर्शन बाल मंदिर स्कूल के पास तथा आचार्य विनोबा भावे वार्ड दुर्गा चौक खिरहनी, 7 सितंबर किदवई वार्ड प्रेमनगर तिलक कॉलेज के पास तथा श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड नयागांव, 8 सितंबर को बालगंगाधर तिलक वार्ड पहरुआ मंडी के पास, तथा सावरकर वार्ड, जगमोहनदास वार्ड हेतु सरावगी सदन में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 9 सितंबर को गुरुनानक वार्ड गजानन कॉम्प्लेक्स के पास, तथा वेंकट वार्ड एवं राजीव गांधी वार्ड हेतु पंजाब नेशनल बैंक के पास, खिरहनी ओवर ब्रिज में तथा 10 सितंबर को महाराणा प्रताप वार्ड झिझरी गुरैया बाबा, तथा बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Comments
Post a Comment