माधवनगर में बाबा नारायण शाह वार्ड स्थित श्री झुलेलाल मंदिर में चेट्रीचंड्र पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया, शोभायात्रा विभिन्न प्रकार की झांकियो, बैन्ड बाजों के बीच शेज के साथ जुलूस मार्ग पर भ्रमण पश्चात झूलेलाल मंदिर प्रांगण मे संपन्न हुई
कटनी (प्रबल सृष्टि) माधवनगर में बाबा नारायण शाह वार्ड स्थित श्री झुलेलाल मंदिर में चेट्रीचंड्र पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। भगवान श्री झूलेलाल जी के जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र के उपलक्ष में 20 मार्च को सायं 7 बजे श्री झूलेलाल मंदिर माधव नगर से भगवान श्री झूलेलाल जी का बहराना ज्योति साहब की शोभायात्रा विभिन्न प्रकार की झांकियो, बैन्ड बाजों के बीच शेज के साथ जुलूस मार्ग पर भ्रमण पश्चात झूलेलाल मंदिर प्रांगण मे संपन्न हुई।
शोभायात्रा मे वरिष्ठ समाज सेवियो मे प्रमुख रुप से श्री गंगाराम कटारिया,श्री चेतन हिंदूजा, श्री करमचंद आसरानी श्री देवीदास तुलसियानी, श्री प्रीतम दास मदनानी, श्री राजेश बनवारी श्री जयरामदास गुरनानी, श्री प्रेम जसूजा, श्री लख्मीचंद कटारिया व अन्य समाजसेवियों की उपस्थिती रही। अति बारिश के बावजूद जगह-जगह हुई आतिशबाजी पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण। मंडल अध्यक्ष श्री झम्मटमल ठारवानी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष श्री खियल चावला द्वारा सफल आयोजन के लिए माधव नगर व्यापारी संघ, बढ़ते कदम संस्था, नेक कदम संस्था, गौरी शंकर मंदिर सेवा समिति, सिंधु भवन समिति, ए डी एम लाईन पादुका सेवा समिति, झूलेलाल महिला मंडल, सिंध क्वींस, झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं झूलेलाल सेवा मंडल के सेवादारो का आभार व्यक्त किया गया है।

Comments
Post a Comment