Skip to main content

विद्युत कंपनियों के मुख्यालय में प्रदेश के ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने किया ध्वजारोहण, हर नागरिक और हर उद्योग को विश्वसनीय, स्वच्छ और किफायती बिजली उपलब्ध कराना हमारा संकल्प

जबलपुर (प्रबल सृष्टि) मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के मुख्यालय में 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के ऊर्जा सचिव व एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने पाण्डुताल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2025-26 में ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि आने वाले दशकों की बढ़ती मांगों के अनुरूप मजबूत आधारशिला तैयार करते हैं। इसका लक्ष्य स्पष्ट है—हर घर, हर खेत और हर उद्योग को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध और किफायती बिजली उपलब्ध कराना।


इसी भावना एवं लक्ष्य से प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में बीते वर्षों में योजनाओं, संरचनात्मक सुधारों, तकनीकी उन्नयन, निवेश संवर्धन और उपभोक्ता हित को केंद्र में रखते हुए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। आने वाले वर्षों में प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरी क्षमता से पूरा करते हुए हर नागरिक और हर उद्योग को विश्वसनीय, स्वच्छ और किफायती बिजली उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प को यथार्थ में बदलने हेतु प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियां निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, पावर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टरद्वय सुबोध निगम व मिलिन्द भान्दक्कर, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव कुमार गुप्ता सहित सहित बड़ी संख्‍या में अभियंता, कार्मिक, सेवानिवृत्‍त कर्मी, महिलाएं व बच्‍चे उपस्थित थे।


विद्युत कंपनियों में 51 हजार से अध‍िक पदों का सृजन-विशेष गढ़पाले ने कहा कि प्रदेश में विद्युत कंपनियों की संगठनात्मक संरचना का पुनर्गठन कर 51,711 नवीन नियमित पदों को सृजित किया गया है। इससे कंपनियों की कार्यक्षमता, क्षेत्रीय उपस्थिति तथा उपभोक्ता सेवाओं का प्रभावी विस्तार संभव हो सकेगा। स्वीकृत पदों में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के लिये 17402, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के लिये 16165, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के लिये 15690, पावर ट्रांसमिशन कम्पनी के लिये 1431 और पॉवर जनरेटिंग कम्पनी के लिए 1017 पद हैं। इनमें सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्तियां प्रक्रियाधीन है।

27 हजार 636 करोड़ रूपए की सब्सिडी देने का निर्णय-गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अत‍िथ‍ि विशेष गढ़पाले ने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को विगत वर्षों की तरह वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लागू टैरिफ दरों में राहत देने के लिये बिजली कंपनियों को अनुमानित 27 हजार 636 करोड़ रूपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। यह सब्सिडी अटल गृह ज्योति योजना, अटल कृषि ज्योति योजना, टैरिफ सब्सिडी और नि:शुल्क विद्युत प्रदाय योजना मद में दी जा रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्यास महाअभ‍ियान (PM-JANMAN) के अंतर्गत PVGT समुदाय के 26000 से अध‍िक अविद्युतकीकृत घरों का विद्युतीकरण किया गया।

19 हजार मेगावाट से अध‍िक बिजली की मांग की सफलतापूर्वक सप्लाई-ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 14 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश में बिजली की शीर्षस्थ मांग उन्नीस हजार आठ सौ पचानवे (19895) मेगावाट की हमने सफलतापूर्वक सप्लाई की। य‍ह पिछले वर्ष के अठारह हजार नौ सौ तेरह (18913) मेगावाट से नौ सौ बयासी (982) मेगावाट अर्थात् (5.19%) अध‍िक है। 31 दिसंबर 2025 को प्रदेश के इतिहास की सर्वाध‍िक तीन हजार पांच सौ इकसठ दशमलव इकतीस (3561.31) लाख यूनिट बिजली की सप्लाई की गई। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी तक 121 दिन विद्युत की शीर्ष मांग 13 हजार मेगावाट से ऊपर रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में दिसंबर 2025 तक पावर एक्सचेंज के माध्यम से लगभग 1567 करोड़ रूपए की अतिशेष विद्युत का विक्रय किया गया, जो कि विगत वर्ष दिसंबर 2024 तक के 1360 करोड़ रूपए से 15 फीसदी अध‍िक है।

पावर जनेटिंग कंपनी की 11 यूनिट सौ दिन से अध‍िक तक संचालित-एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक ने कहा कि पावर जनरेटिंग कंपनी की ग्यारह ताप विद्युत गृह ने वर्ष 2025-26 में 100 एवं उससे अध‍िक दिनों तक अनवरत संचालित रहने का नया कीर्तिमान बनाया। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 5 ने 482 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। यह मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की किसी भी ताप विद्युत यूनिट का आज तक का सर्वोत्तम रिकार्ड है। वर्तमान में भी यह यूनिट क्रि‍याशील है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा प्रदेश में विद्युत की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई व सतपुड़ा

ताप विद्युत गृह सारनी में 660 मेगावाट की एक-एक ताप विद्युत यूनिट की स्थापना की जा रही है। इनमें से प्रत्येक यूनिट की अनुमानित लागत क्रमश: 11 हजार 599 करोड़ रूपए है। इन यूनिट की स्थापना के लिए सभी वैधानिक प्रशासकीय स्वीकृति हासिल कर ली गई है। दोनों यूनिट की स्थापना के लिए भेल को आदेश जारी कर एग्रीमेंट हस्ताक्षरित कर लिए गए हैं। भेल को दोनों परियोजनाओं हेतु प्रथम अग्रिम राश‍ि का भुगतान कर दिया गया। इन परियोजनाओं से उत्पादित‍ होने वाली बिजली का लाभ प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2030-31 में प्राप्त होने लगेगा।

पारेषण क्षमता बढ़कर 82985 एमवीए हुई-समारोह के मुख्य अति‍थ‍ि ने कहा कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की वर्तमान वित्तीय वर्ष में पारेषण क्षमता बढ़ कर 82 हजार 985 MVA हो गई। एमपी ट्रांसको ने 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनों पर ड्रोन पेट्रोलिंग के सफल क्रियान्वयन के बाद अब इसे 400 केवी एवं 132 केवी लाइनों तक विस्तारित कर दिया है। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में लगभग 23,000 ट्रांसमिशन टावरों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ट्रांसमिशन टावरों की ड्रोन आधारित पेट्रोलिंग प्रारंभ करने वाले अग्रणी राज्यों में मध्यप्रदेश शामिल है। भारत सरकार की डिजिटल इंडिया परिकल्पना के अंतर्गत एमपी ट्रांसको का प्रोटेक्शन  सेल इस वर्ष पूर्णतः डिजिटल हो गया है। यह प्रोटेक्शन सेल प्रदेश में 42,857 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनों, 417 अति उच्चदाब उपकेंद्रों तथा 1,000 से अधिक पावर ट्रांसफॉर्मरों की चौबीसों घंटे निगरानी एवं सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

वितरण कंपनियों द्वारा समाधान योजना का प्रभावी क्रि‍यान्वयन-ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने कहा कि प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा समाधान योजना 2025-26 का प्रभावी क्रि‍यान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा अब तक 729 करोड़ 25 लाख रूपये मूल राशि जमा कराई गई है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों द्वारा 296 करोड़ 57 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। योजना में 14 लाख 46 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। बकायादार उपभोक्ताओं की सतत भागीदारी और उनके उत्साह को देखते हुए समाधान योजना के प्रथम चरण की अवधि में 31 जनवरी 2026 तक विस्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के विद्युत क्षेत्र की निरंतर अबाध प्रगति के लिए प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियां बेहतर आपसी समन्वय से राष्ट्रीय विद्युत पटल पर अपनी स्पष्ट पहचान बना रही हैं। विद्युत वितरण कंपनि‍यां उपभोक्ताओं की बेहतर सेवा एवं गुणवत्तापूर्वक बिजली आपूर्ति के साथ-साथ वित्तीय स्थि‍ति को और बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

विद्युत कंपनियों ने किया नवाचार-प्रदेश में विद्युत कंपनियों ने जिस गति, प्रतिबद्धता और नवाचार के साथ कार्य किया है, वह मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर, सक्षम और भविष्य-दृष्टि सम्पन्न राज्य बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। विद्युत कंपनियों द्वारा नवाचार क्षेत्र में किए गए कार्यों में एमपी जेनको द्वारा प्रश‍िक्षण केन्द्र में परिचालन सिम्युलेटर की स्थापना, मुख्यालय में केन्द्रीकृत निगरानी प्रणाली को लागू करना, एमपी ट्रांसको के इंसूलेटेड वर्क प्लेटफार्म सिस्ट्म वाहन, ड्रोन आधारित पेट्रोलिंग, ईस्ट डिस्कॉम के V-मित्र ऐप, सेन्ट्रल डिस्कॉम द्वारा व्हीकल माउंटेड क्रेन, अंडर ग्राउंड केबलिंग, ड्राय टाइप सर्क‍िट ब्रेकर का उपयोग, सब स्टेशनों में रखरखाव मुक्त मार्कोनाइट अर्थ‍िंग और एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा सोलर इनर्जी के उपयोग में वृद्धि हेतु रबी सीजन में फ्लेक्सी प्लान के माध्यम से 1435 कृष‍ि फीडर्स को दिन में विद्युत प्रदाय व गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों से उत्पादित ऊर्जा के पीक घंटों में उपयोग हेतु बैटरी स्टोरेज सिस्ट्म की निविदा जारी करने जैसे कार्य उल्लेखनीय व प्रशंसनीय हैं।

64 विद्युतकर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत-गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अत‍िथ‍ि विशेष गढ़पाले ने एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के सिविल सर्क‍िल को वर्ष 2025-26 में बेहतर कार्य करने के लिए चलित शील्ड प्रदान की। यह शील्ड अधीक्षण अभ‍ियंता धर्मेन्द्र वर्मा ने ग्रहण की। समारोह में पावर मैनेजमेंट कंपनी के 14 व पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 50 अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर 20 ख‍िलाड़‍ियों को अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। 

समारोह में सुरक्षा निरीक्षक प्रवीन कपूर के नेतृत्व में सुरक्षा विभाग के प्लाटून व बालक मंदिर स्कूल की चार टुकड़‍ियां परेड में शामिल हुईं। सुरक्षा विभाग के बैंड दल और बालक मंदिर स्कूल के बैंड दल ने राष्‍ट्रीय भावना से ओतप्रोत धुनों को प्रस्‍तुत किया। केन्‍द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के बाल कलाकारों और बालक मंदिर स्कूल के विद्यार्थ‍ियों ने रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए। समारोह का संचालन एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के जनसम्पर्क अधिकारी पंकज स्वामी और आभार प्रदर्शन पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों पर न्यायालय ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था, तब संजय सिंह ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर ...