Skip to main content

जिले भर में हर्षोल्‍लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

कटनी (प्रबल सृष्टि)- राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस का जिले का मुख्य समारोह यहां झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। जहां मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर  आशीष तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कलेक्‍टर श्री तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा ने खुली सफेद जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए एवं राष्ट्र धुन बजाई गई।


 

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने हर्ष और उत्साह के प्रतीक तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़ा। समारोह में प्लाटून द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट में विशेष सशस्‍त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरुषजिला पुलिस बल महिला और जिला होमगार्ड बल सहित एन.सी.सी. और स्कूलों के प्लाटून शामिल थे। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्रीमती संध्या राजपूत ने किया जबकि सेकंड इन कमांडर संजीव रावत थे। मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मार्च पास्ट के बाद परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।


 

12 विभागों द्वारा निकाली गई झांकियां

गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में राज्य शासन के 12 विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं पर केंद्रित आकर्षक झांकियां निकाली गई। जिनमें कृषि कल्‍याण तथा कृषि विकास विभागजिला पंचायतउद्योग विभागनगर निगमवन विभागपुलिस विभागलोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकीमहिला एवं बाल विकासआदिम जाति कल्‍याणस्‍वास्‍थ्‍य विभागनर्मदा घाटी विकास प्राधिकरणपशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की झांकिया शामिल रही। इसमें जिला पंचायत कटनी की झांकी को प्रथमनगर निगम कटनी की झांकी को द्वितीय एवं कृषि विभाग की झांकी को तृतीय स्‍थान मिला।


 

सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्‍तुतियां

मुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 9 स्कूलों एसीसी कैल्‍ड्रीज स्‍कूलकन्‍या शिक्षा परिसर स्‍कूलडीपीएस स्‍कूलवार्डस्‍ले इंग्लिस म‍ीडियम स्कूलनेचर्स स्‍कूलएनकेजे स्‍कूलसमक्ष छात्रावास (सीडब्‍ल्‍यूएसएन होस्‍टल) प्रेमनगर और सांदीपनी विद्यालय के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को देशप्रेम के जोश और जज्‍बे से ओत-प्रोत कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में डीपीएस स्‍कूल कटनी के छात्रों ने पहला स्थान हासिल कियावहीं कन्‍या शिक्षा परिसर स्कूल को द्वितीय और एसीसी कैल्‍ड्रीज स्‍कूल को तृतीय स्थान मिला। जबकि परेड प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल महिला को पहलाजिला पुलिस बल पुरूष को दूसरा और विशेष सशस्त्र पुलिस बल कटनी को तीसरा स्थान मिला।



 

शासकीय कर्मी और समाजसेवी हुये सम्‍मानित

मुख्‍य समारोह स्‍थल में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मियों और समाजसेवियों को प्रश‍स्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। इस दौरान कुल 67 शासकीय कर्मियों और 5 समाजसेवियों को सम्‍मानित किया गया। जिसमें जिला पंचायत के 5स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के 13लोक सेवा प्रबंधन विभाग के 3महिला एवं बाल विकास विभाग के 17कलेक्‍टर कार्यालय के 9पुलिस विभाग के 17वन विभाग के 3 और 5 समाज सेवियों को सम्‍मानित किया गया।

 

मुख्य समारोह में मुड़वारा विधायक  संदीप जायसवालमहापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौरवन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवारजिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनीनगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठकपीतांबर टोपनानीपूर्व महापौर शशांक श्रीवास्‍तवअपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रासंयुक्त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र कुमार पटेलडिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्राविंकी सिंहमारे उईकेएसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरियासहित अन्य जनप्रतिनिधिगणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

थाना माधवनगर पुलिस की आईपीएल सट्टेबाजो पर कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियो को आईपीएल सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 02 टच मोबाईल, दो की पेड मोबाइल, एक केलकुलेटर, एक रजिस्टर, डाट पेन तथा 1100 रुपये कुल कीमती 35000 रूपये की बरामदगी की गई है। यह सफलता अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस को प्राप्त हुई है।  पहली गिरफ्तारी- जब सम्पूर्ण देश में आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के मनोरंज में व्यस्थ है तब सटौरिये अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से आईपीएल पर सट्टा का खेल खिला रहे है और आईपीएल मैच की सरगर्मी के बीच माधवनगर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए उत्कृष्ट स्कूल के सामने वाले मैदान के अंदर माधवनगर से आरोपी हितेश जगवानी पिता स्व. मनोहर लाल जगवानी उम्र 37 साल निवासी एल.आई.जी. 32 हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना माधवनगर को मोबाईल पर आनलाईन आईपीएल सट्टा खिलाते पाये जाने पर मोबाईल कीमती 23000 ...

सफाई नियमों का उल्लंघन करने वाले माधवनगर के 4 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही

कटनी (प्रबल सृष्टि ) -   नगर निगम कटनी द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार रात नगर के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के निरीक्षण के दौरान सफाई नियमों का पालन नहीं करने वाले  4  दुकानदारों पर  1100  रुपये के स्पॉट फाइन की कार्यवाही की गई।   स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निरीक्षण के समय संबंधित दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने कचरा फैलाना ,  निर्धारित स्थान पर कचरा नहीं डालना एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी करना पाया गया। स्वास्थ्य अमले द्वारा मौके पर ही चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया तथा भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। उक्त कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री ,  वार्ड दरोगा राकेश निगम सहित दीपक जानोकर ,  सुशील मलिक ,  विनय अर्खेल एवं सुरेन्द्र नाहर की उपस्थित रहे।     नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी ...

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

नगर निगम ने बरगवां में किशनचंद तीर्थानी एवं सुमित अग्रवाल द्वारा किए जा रहे बिना अनुमति निर्माण कार्य को रुकवाया

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -  निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर के स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों सहित बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों पर सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में  बुधवार को कटनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थलों में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित किया जाकर निगम प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा नगर निरीक्षण के दौरान बरगवां के दो स्थलों में किशन चंद तीर्थानी एवं सुमित अग्रवाल द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध निर्माण कार्य कराते पाए जाने पर मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में सिल्वर टाॅकीज मार्ग पर बिना अनुमति निर्माण कार्य की शिकायत प्राप्त होने पर स्थल निरीक्षण के दौरान मौके पर निर्माण कार्य होता पाए जाने पर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया गया।   अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों ही बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों में निर्माण   कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जब्त करते हुए विधिवत ...

म.प्र. शासन बनाम महेश भोजवानी प्रकरण में आरोपों को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, अधिवक्ता नानक देवानी ने की थी पैरवी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) दिनांक 23.10.2015 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 1037/2015 अंतर्गत धारा 25(1-ख) आयुध अधिनियम में दर्ज प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती स्मृति पटेल, जिला कटनी द्वारा पारित निर्णय में अभियुक्त महेश भोजवानी पिता गोकुलदास भोजवानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी माधवनगर, हॉस्पिटल के पास, थाना माधवनगर, जिला कटनी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया है।इस प्रकरण में अभियुक्त की ओर से  अधिवक्ता नानक देवानी द्वारा प्रभावशाली एवं तर्कसंगत पैरवी प्रस्तुत की गई, जिसके फलस्वरूप न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अपर्याप्त एवं संदेहास्पद मानते हुए अभियुक्त को दोषमुक्त घोषित किया। प्रकरण में जप्त की गई संपत्ति — एक देशी कट्टा 315 बोर एवं दो पीतल के कारतूस — का निराकरण नियमानुसार जिला दंडाधिकारी, कटनी द्वारा किया जाएगा। न्यायालय के आदेश में यह है कि समस्त विवेचना के आधार पर अभियोजन यह युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा है कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 23. 10.2015 को 23.50 बजे कोतवाली थानांतर्गत वंशरूप वार्ड कटनी म.प्र. में लोकस्थ...