कटनी ( प्रबल सृष्टि ) आज सुबह मंगलवार को प्रशासनिक अमला माधवनगर में समदड़िया सिटी के सामने किए जा रहे निर्माण को हटाने पहुँचा जिसके बाद कुछ विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी भी पहुँची थीं।
प्रशासन ने हटाया नजूल भूमि से अतिक्रमण
जिला प्रशासन ने आज मंगलवार को नजूल भूमि ग्राम पडरवारा खसरा नंबर 33 के अंश भाग से अतिक्रमण को कार्रवाई कर हटा दिया गया है। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार बीके मिश्रा और नायब तहसीलदार शशिभूषण सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस शासकीय नजूल भूमि पर गंगाराम कटारिया निर्माण कर्ता लालचंद कारडा 4 हजार 480 वर्गफुट क्षेत्र तथा चंद्रलाल कटारिया 676 वर्गफुट और पंकज आहूजा का 11 हजार वर्गफुट अतिक्रमण प्रशासन ने हटा दिया है। यह मामला पुनर्वास सीट नंबर 2 प्लॉट नंबर 292 है। गौरतलब है कि यह मामला कई दिनों से मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था।

Comments
Post a Comment