औद्योगिक संघ - उद्योगपति करें अधीनस्थ कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित, मतदान प्रतिशत बढ़ोत्तरी के प्रयास
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में आयोजित की जाने स्वीप गतिविधियों के संचालन हेतु विभिन्न औद्योगिक संघ एवं उद्योगपतियों व बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन गुरूवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष में किया गया।
बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले का मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हेतु नागरिकों में जागरुकता लाने हेतु विभिन्न औद्योगिक संघ जैसे- लघु उद्योग संघ जिला उद्योग संगठन, लघु उद्योग भारती, चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंड्रस्ट्रीज, माधव नगर उद्योग संघ, मध्यप्रदेश रिफेक्ट्रीज एसोसियेशन इत्यादि के साथ बैठक आयोजित कर चर्चा की गयी। इस दौरान मतदाता जागरूकता अभियान पर आधारित लघुवृत्त फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
बैठक में पीपीटी के माध्यम जिला प्रशासन के माध्यम से आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे नुक्कड नाटक, मतदाता चौपाल, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ह्यूमन मैप निर्माण, रन फार वोट का अयोजन, क्विज प्रतियोगिता, रैली, लोकतंत्र की मसाल, दिव्यांगजनों हेतु ट्रायसाइकिल रैली, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता, मतदान दीप इत्यादि की जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा औद्योगिक संघ तथा उद्योगपतियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया जाकर सघों एवं उद्योगपतियों, बैंकों के प्रतिनिधियों से स्वीप गतिविधियों में स्पानसरशिप लेने की बात कही गई।
मुड़वारा विधानसभा में मतदान प्रतिशत मे इजाफा हेतु प्रचार-प्रसार गतिवधियों का आयोजन करने सहित जिला स्थापित औद्योगिक क्षेत्र लगतरा, बरगवां एवं अमकुही में विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियों आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में मतदाता जागरूकता के संबंध में 1 मिनट की लघु फिल्म बनाये जाने हेतु पवन मित्तल, अध्यक्ष चेम्बर आफ का एंड इंड्रस्टीज कटनी द्वारा सहमति दी गयी। श्री एस०चमडिया द्वारा बैठक में सुझाव दिया गया कि जिंगल के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक कर सकते हैं। मनीष गेई अध्यक्ष, जिला उद्योग संगठन कटनी द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में टी शर्ट उपलब्ध कराये जाने हेतु सहमति दी गयी। बैठक में बैंकर्स को भी अपनी-अपनी शाखाओं में छोटी-छोटी गतिविधिया जैसे मतदान हेतु शपथ, केण्डिल मार्च आदि आयोजित करने की बात कही गई। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बैठक में अवगत कराया कि नवरात्रि के दौरान आयोजित होनें वाले सामाजिक कार्यकम गरबा आदि कार्यक्रमों में भी स्वीप गतिविधियां आयोजित किये जाने की जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में शिशिर गेमावत, सी०ई०ओ०जिला पंचायत, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, श्रीमति चित्रा प्रभात, सुधीर मिश्रा, सचिव लघु उद्योग , मनीष गेई. अध्यक्ष, जिला उद्योग संगठन हरिसिंह भदौरिया, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, पवन मित्तल अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज कटनी, मेसर्स ए.सी.सी. सीमेन्ट कैमोर के प्रतिनिधि, मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रतिनिधि, मेसर्स कल्ड्रीज इंडिया रिफेक्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधि , लीड बैंक मैनेजर सहित विभिन्न बैंको की प्रतिनिधि एवं उद्योगपति अनिल नागरथ, अनिल केवलानी, नीलेश विश्वकर्मा, वंदना गेलानी, ईशान आदि उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment