माधवनगर स्थित रॉबर्ट लाईन छात्रावास मैदान का अतिक्रमण न हटानें पर कलेक्टर ने निगमायुक्त पर जताई नाराजगी
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) कलेक्टर अवि प्रसाद ने निगमायुक्त विनोद शुक्ल को रॉबर्ट लाईन माधवनगर स्थित छात्रावास मैदान का अतिक्रमण हटानें के निर्देश दिए थे। छात्रावास के मैदान से सटाकर होटल और दुकानों का अतिक्रमण होने के कारण शासकीय माध्यमिक कन्या शाला रॉबर्ट लाइन की बाउन्ड्रीवाल बनने में रूकावट आ रही है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने छात्रावास से अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही नहीं करने पर समय सीमा की आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री शुक्ल के लचर रवैये के प्रति कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करनें की हिदायत दी है।

Comments
Post a Comment