Skip to main content

मुख्यमंत्री ने 313 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यो का किया भूमि पूजन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक रहा है। पवई-2 ग्रामीण जल प्रदाय योजना से जिले के 159 गांव में नल से जल पहुचेगा। अब मेरी बहनों को पीने के पानी के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। घरों में पाइप लाइन के माध्यम से भरपूर जल प्राप्त होगा। इसके लिये सभी को बधाई। इस योजना के माध्यम से बहोरीबंद के 109 एवं मुड़वारा के 50 गांव में नल कनेक्शन किये जायेंगे। यह सम्बोधन मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कटनी जिले के बड़गावं में  विकास पर्व में लाड़ली बहना सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्याे के भूमि पूजन कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि मेरे जीवन का संकल्प बहनों की जिंदगी बदलना है। महिला सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के बारे में बताते हुये उन्होने कहा कि मैंने अक्सर देखा है कि बहनें अपनी जरूरतों, बच्चों के लिये उपहार एवं अन्य जरूरतें पैसों के अभाव में पूरी नही कर पाती थीं। थोड़ा खर्च करने के लिये भी काफी सोचना पड़ता था और कई बार मायूस भी हो जाती थी, उनकी इस मायूसी को देखकर मेरे मन में विचार आया कि मैं अपनी बहनो के जीवन को बदलने के लिये कुछ करूॅ। जिस प्रकार भाई रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कुछ उपहार भेंट करता है। मैं भी तो भाई हूॅ, तो क्यों न मैं भी उन्हें कुछ उपहार दूॅ। इसलिये मैनें तय किया कि हर माह बहनों के खातों में 1000 रूपये डालूंगा, जिससे उनकी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो सकें। वे सशक्त तथा मजबूत बनें, और खुशहाल जीवन जिये। उनके पास अगर पैसा रहेगा, तो परिवार और समाज में उनका मान-स्वाभिमान बढ़ेगा। हर साल अपनी सवा करोड़ बहनों को लगभग 15000 करोड़ रुपये दूँगा। यह मैं अपनी बहनों को पैसे नहीं बल्कि उनका सम्मान दे रहा हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि लाड़ली बहना योजना में एक हजार रूपये की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 1250 रूपये, 1500 रूपये, 1750 रूपये, 2000 रूपये, 2250 रूपये, 2500 रूपये, 2750 रूपये और फिर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरूआत भी प्रदेश सरकार ने की है जिसके परिणामस्वरूप पंच से लेकर सरपंच, जनपद पंचायत अध्यक्ष, महापौर के पद पर सुशोभित हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणायें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा करते हुये कहा कि बड़गाँव में उप तहसील बनाई जायेगी, बड़गावं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान संकाय प्रारंभ किया जायेगा, बाकल में हायर सेकेंडरी स्कूल का नवीन भवन, परसेल विद्यालय का उन्नयन, बचैया कुआं में राजस्व निरीक्षक मण्डल का गठन किया जायेगा। साथ ही पान उमरिया को नगर पंचायत बनाने का आदेश जारी किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो इरीगेशन परियोजना की स्वीकृति की बात कही उन्होने बताया कि इसके माध्यम से लगभग 80 हज़ार एकड़ में सिंचाई की जाएगी। इसके अंर्तगत बहोरीबंद के 68 गांव, रीठी के 17 गावं एवं स्लीमनाबाद के 43 गावं को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मेरे किसान भाइयों के खेतों को भरपूर पानी मिलेगा और उनकी फसलें लहलहा उठेगी। मेरी बहनों ने आज हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक फूलों से मेरा स्वागत किया है। मेरा अपनी बहनों से वादा है कि मैं उनकी जि़ंदगी में काँटें नहीं रहने दूँगा। उनकी तकलीफ़ दूर करना मेरा फर्ज हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई लाड़ली बहना योजना सिर्फ़ योजना नहीं बल्कि बहनों की जि़ंदगी बदलने का अभियान है। मैं बचपन से देखते आया हूँ कि बेटे के जन्म पर ख़ुशियाँ मनाई जाती थी तो वहीं बेटी हो जाने पर परिजन मायूस हो जाते थे। बेटी के पढ़ाई एवं विवाह की चिंता सताने लगती थी। बेटी को बोझ समझकर कोख में ही मारा जाने लगा। यही वजह थी कि प्रदेश में लिंगानुपात प्रति हज़ार पुरुषों पर 912 हुआ करता था। उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की इसका सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि बेटी को वरदान समझा रहा है। बेटी अब जन्म से ही लखपति हो रही है। योजना में 45 लाख से अधिक बेटियाँ लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार का ख़ज़ाना ग़रीब और किसान भाइयों के लिए है ताकि वो आनंद और ख़ुशी से जीवन जी सकें। प्रदेश कि जनता का सुख मेरा सुख और उनका दुख मेरा दुख है।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी शराब अहातों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। बहन बेटी के साथ दुराचार करने वाले को फाँसी की सजा दी जा रही है। उन्होने बताया कि कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान पर आने वाले भांजे और भांजियों को स्कूटी और 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को लैपटॉप के लिए 25 हज़ार रुपये की राशि दी जाएगी। अभिभावकों को अपने बच्चों की इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई की भी फीस भरने की जरूरत नहीं रहेगी, उनकी यह फीस उनका मामा भरवाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जन-कल्याण की कई योजनाएँ बंद कर दी। संबल मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजनाएँ पुनः प्रारंभ की हैं। विद्यार्थियों को साइकिल के लिये 4 हजार 500 रूपये दिये जायेंगे। हमारी सरकार ने किसानों का ब्याज माफ किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि का लाभ किसान भाईयो को दिया जा रहा है। तीर्थ-दर्शन योजना के तहत रेल से तीर्थ-यात्रा के साथ ही अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा करवाई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती हो रही है। मुख्यंत्री सीखो-कमाओ योजना के बारे में बताते हुये उन्होनें कहा कि इस योजना में हर शिक्षित बेरोजगार को उनकी रूचि अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा और 8 से 10 हजार रूपये प्रतिमाह तक मानदेय भी मिलेगा।

सांसद श्री बी.डी. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुये विभिन्न कल्याणकारी योजनाये संचालित कर रही है। सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम में बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडे ने स्वागत उद्बोधन दिया।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत हितग्राहियों को वाहनों की चाबी मंच से सौंपी एवं भूअधिकार योजना अंतर्गत पट्टे भी वितरित किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या पूजन एंव दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। लाड़ली बहना सेना द्वारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी स्नेह स्वरूप भेंट की गई।

इन विकास एवं निर्माण कार्याे का हुआ भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 279.30 करोड़ रूपये की लागत वाली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पवई.2 का भूमिपूजन,  बहोरीबंद जलाशय की नहरों में रीसेक्शनिंग सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग हेतु 13.28 करोड़ रूपये तथा स्लीमनाबाद में संयुक्त तहसील कार्यालय के भवन निर्माण हेतु 7.95 करोड़ रूपये की लागत के कार्यों का भूमिपूजन, रीठी में 12.63 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 6 ट्रेड़ आईटीआई, 60 सीटर बालक एवं 60 सीटर बालिका छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

मंच पर उपस्थित विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे, बीजेपी अध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनिता मेहरा, कटनी महापौर प्रीति संजीव सूरी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, के.डी.ए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, कोर जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, रामचंद्र तिवारी, अर्पित अवस्थी, अश्विनी गौतम उपस्थित रहे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

थाना माधवनगर पुलिस की आईपीएल सट्टेबाजो पर कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियो को आईपीएल सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 02 टच मोबाईल, दो की पेड मोबाइल, एक केलकुलेटर, एक रजिस्टर, डाट पेन तथा 1100 रुपये कुल कीमती 35000 रूपये की बरामदगी की गई है। यह सफलता अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस को प्राप्त हुई है।  पहली गिरफ्तारी- जब सम्पूर्ण देश में आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के मनोरंज में व्यस्थ है तब सटौरिये अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से आईपीएल पर सट्टा का खेल खिला रहे है और आईपीएल मैच की सरगर्मी के बीच माधवनगर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए उत्कृष्ट स्कूल के सामने वाले मैदान के अंदर माधवनगर से आरोपी हितेश जगवानी पिता स्व. मनोहर लाल जगवानी उम्र 37 साल निवासी एल.आई.जी. 32 हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना माधवनगर को मोबाईल पर आनलाईन आईपीएल सट्टा खिलाते पाये जाने पर मोबाईल कीमती 23000 ...

सफाई नियमों का उल्लंघन करने वाले माधवनगर के 4 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही

कटनी (प्रबल सृष्टि ) -   नगर निगम कटनी द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार रात नगर के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के निरीक्षण के दौरान सफाई नियमों का पालन नहीं करने वाले  4  दुकानदारों पर  1100  रुपये के स्पॉट फाइन की कार्यवाही की गई।   स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निरीक्षण के समय संबंधित दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने कचरा फैलाना ,  निर्धारित स्थान पर कचरा नहीं डालना एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी करना पाया गया। स्वास्थ्य अमले द्वारा मौके पर ही चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया तथा भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। उक्त कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री ,  वार्ड दरोगा राकेश निगम सहित दीपक जानोकर ,  सुशील मलिक ,  विनय अर्खेल एवं सुरेन्द्र नाहर की उपस्थित रहे।     नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी ...

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

नगर निगम ने बरगवां में किशनचंद तीर्थानी एवं सुमित अग्रवाल द्वारा किए जा रहे बिना अनुमति निर्माण कार्य को रुकवाया

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -  निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर के स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों सहित बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों पर सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में  बुधवार को कटनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थलों में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित किया जाकर निगम प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा नगर निरीक्षण के दौरान बरगवां के दो स्थलों में किशन चंद तीर्थानी एवं सुमित अग्रवाल द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध निर्माण कार्य कराते पाए जाने पर मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में सिल्वर टाॅकीज मार्ग पर बिना अनुमति निर्माण कार्य की शिकायत प्राप्त होने पर स्थल निरीक्षण के दौरान मौके पर निर्माण कार्य होता पाए जाने पर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया गया।   अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों ही बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों में निर्माण   कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जब्त करते हुए विधिवत ...

म.प्र. शासन बनाम महेश भोजवानी प्रकरण में आरोपों को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, अधिवक्ता नानक देवानी ने की थी पैरवी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) दिनांक 23.10.2015 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 1037/2015 अंतर्गत धारा 25(1-ख) आयुध अधिनियम में दर्ज प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती स्मृति पटेल, जिला कटनी द्वारा पारित निर्णय में अभियुक्त महेश भोजवानी पिता गोकुलदास भोजवानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी माधवनगर, हॉस्पिटल के पास, थाना माधवनगर, जिला कटनी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया है।इस प्रकरण में अभियुक्त की ओर से  अधिवक्ता नानक देवानी द्वारा प्रभावशाली एवं तर्कसंगत पैरवी प्रस्तुत की गई, जिसके फलस्वरूप न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अपर्याप्त एवं संदेहास्पद मानते हुए अभियुक्त को दोषमुक्त घोषित किया। प्रकरण में जप्त की गई संपत्ति — एक देशी कट्टा 315 बोर एवं दो पीतल के कारतूस — का निराकरण नियमानुसार जिला दंडाधिकारी, कटनी द्वारा किया जाएगा। न्यायालय के आदेश में यह है कि समस्त विवेचना के आधार पर अभियोजन यह युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा है कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 23. 10.2015 को 23.50 बजे कोतवाली थानांतर्गत वंशरूप वार्ड कटनी म.प्र. में लोकस्थ...

आईपीएल सटोरियों पर नकेल कसने माधवनगर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस आईपीएल सट्टे पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है इसी के तहत थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अभिषेक चौबे ने अपने पुलिस बल के साथ 8 पूर्व से दर्ज सट्टे के आरोपियों एवं संदिग्धों को चेक किया, यह चेकिंग उस समय की गई जिस समय आईपीएल का मैच जारी था। माधव नगर पुलिस का कहना है कि लगातार संदेही सटोरियों के ठिकानों पर उनको तलाश किया जा रहा है और साक्ष्य मिलते ही उनके खिलाफ में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्यवाही अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस के द्वारा की गई । पुलिस ने चेकिंग दौरान विनय विरवानी, नीरज उर्फ नीरू, अजय नागवानी, कैलाश उर्फ कैलू अजय पंजवानी राहुल चावला उर्फ बंटा, पिंका चावला को चेक किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया और पुराने सटोरियों पर नकेल कसने के लिए उनकी चेकिंग की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी...

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों पर न्यायालय ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था, तब संजय सिंह ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर ...

चार विधायकों ने माधवनगर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण, मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का दिया आश्वासन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रदेश में शासन करने वाली पार्टी के चार विधायकों संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडेय, अभिलाष पांडे ने एक साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से माधव नगर थाने के एक मामले में मिली भगत कर कानूनी कार्यवाही करने पर सवाल उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुनः सीसीटीवी फुटेज समेत मामले जांच कराते हुए जांच के दौरान की गई लापरवाही के दोषियों पर बड़े अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जानकारी अनुसार सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप ध्यानाकर्षण के बिंदु विस्तार से लिखित में दे दें पूरे मामले की विस्तृत जांच करा लेंगे। विधानसभा में प्रस्तुत ध्यानाकर्षण से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में गिरफ्तार युवक की पुलिस द्वारा न्यायालय से मांगे जाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिए शुभम त्रिपाठी से टीआई की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता ए...