Skip to main content

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में कटनी का ऊर्जा विभाग प्रदेश में प्रथम

कटनी ( प्रबल सृष्टि )- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी ने 96.30 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।


अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अयूब खान ने बताया कि कटनी जिले में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विभिन्न पैरामीटरों पर विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने की व्यवस्था में लगातार बढ़ोतरी हुई है है।  श्री खान ने बताया कि उनकी पदस्थापना के बाद माह अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक कटनी जिले के ऊर्जा विभाग ने लगातार 5 बार सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में  विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।

कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने एस .ई. श्री खान को इस उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।

Comments