Skip to main content

26 जनवरी को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक पुलिस लाईन झिंझरी मार्ग में किया गया परिवर्तन


कटनी ( प्रबल सृष्टि 
)- थाना प्रभारी यातायात विनोद दुबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम इस वर्ष पुलिस लाइन झिंझरी में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 26 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे से 11.00 बजे तक पुलिस लाईनझिंझरी आने जाने वाले मार्ग को परिवर्तित किया गया है।

माधवनगर गेट से पीरबाबा बायपास रोड

            माधवनगर गेट से पीरबाबा बायपास रोड मार्ग को बिलहरी मोड़ से शारदा फेक्ट्री रोडगुलबारा ओवरब्रिज के ऊपर होते हुए जबलपुर बायपास की ओर डायवर्ट किया गया है।

जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी रोड से विश्राम बाबा गेटमाधवनगर गेट आदि जाने वाला मार्ग

            इसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी रोड से विश्राम बाबा गेटमाधवनगर गेट मार्ग को सत्संग भवन रोड झिंझरी के बाजू से होते हुए सीधे बायपास हाइवेगुलवारा ब्रिज के नीचे से होते हुए शारदा फैक्ट्री रोड से बिलहरी मोड़ की ओर डायवर्ट किया गया है।

Comments