कटनी। शहर में कलेक्ट्रेट के सामने झिंझरी में स्थापित होटल टीजीएस ने अपना 1 वर्ष 10 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अवसर पर मैनेजमेंट द्वारा विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। जीएम प्रदीप सिंह गौर ने बताया कि बीते 1 वर्ष में कोरोना के कारण ज्यादातर लॉकडाउन रहा है, इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई है। अपने पहले साल में ही थ्री स्टार लेवल के इस होटल ने अपना नाम जिले में प्रसिद्ध कर लिया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रतिष्ठित कपड़े के व्यवसायी लीलाराम एंड संस मोहनानी परिवार द्वारा लोगों को बेहतर और अच्छी सुविधा देने के उद्देश्य से इस होटल का निर्माण किया गया है। लोगों ने भी इसे शहर विकास की कड़ी बताया है। विवाह समारोहों, बर्थडे, सेलिब्रेशन आदि के लिए यह होटल पसंद बन चुका है। इसके साथ ही अनेक खुशियों भरे अवसर भी आप अपने दोस्तों परिचितों रिश्तेदारों के साथ यहां आयोजित कर उत्तम सेवाओं को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नये साल 2021 में सभी लोगों को खूब खुशियों के पल मिलें और उन्हें सेवा करने का अवसर।



Comments
Post a Comment