Skip to main content

चौबीसों घंटे सतर्क होकर टीम भावना से कार्य करें

कटनी - कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से 2 घंटे की वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग मीटिंग लेकर अनुविभाग, विकासखण्ड, तहसील स्तर के पुलिस और प्रशासन के मैदानी वरिष्ठ अधिकारियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये की जा रही कार्यवाहियों, व्यवस्थाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर साकेत मालवीय, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, आयुक्त नगर निगम आर पी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के निगम, एसडीएम बलबीर रमन, सीएसपी एस के शुक्ला, तहसीलदार मुनौव्वर खान व संदीप श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
            कलेकटर शशिभूषण सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के बचाव के लिये लॉकडाउन का पालन करायें। इसके साथ ही अति आवश्यक सेवाओं के संचालन की स्थिति भी सुचारु रखें। उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में हर जगह सोशल डिस्टेन्स का पालन अत्यन्त जरुरी है। उन्होने कहा कि आने वाले दिन संक्रमण की रोकथाम के लिये और भी कठिन और चुनौती भरे हो सकते हैं। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ चौबीसों घंटे एलर्ट होकर दायित्वों का निर्वहन करें।

            पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि और उसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम नहीं होगा। व्यवस्थायें दुरुस्त रखें, पूरी टीम भावना और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होने कहा कि आपदा प्रबंधन और भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करायें तथा मानवता के लिये कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में ताकत लगायें। उन्होने कहा कि हमें रुकना नहीं है, थकना नहीं है। कोरोना को हराने का संकल्प पूरा करना है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य तथा प्रशासन के अमले को अपने स्वास्थ्य को भी देखना जरुरी है। कर्तव्य के दौरान स्वयं भी एहतियात बरते। पुलिस लाईन में नई बिल्डिंग में कोरान्टाईन जोन भी बनाया गया हैं लॉकडाउन के समय अफवाहों पर ध्यान दें और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लायें। अपर कलेक्टर साकेत मालवीय ने अति आवश्यक और गैर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिये भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन अवधि में छूट की जानकारी देते हुये कहा कि आवश्यक सेवाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित रखें।
            कलेक्टर ने बताया कि जिलास्तर पर कन्ट्रोल रुम का टेलीफोन नंबर 104 और 181है। कन्ट्रोल रुम में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा वाट्सएप नंबर 8815832282 पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से टेलीमेडीसिन सुविधा ली जा सकती है। कन्ट्रोल रुम का दूरभाष 07622-220070 है। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के कन्ट्रोल रुम का नंबर 07622-422364 है। कन्ट्रोल रुम और हेल्पलाईन के नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिलास्तर पर 2 और सभी विकासखण्ड स्तर पर एक-एक आरआर टीम तैनात है। पूरे जिले में 9 आरआर टीम काम कर रही है। विदेशों से आये नागरिक और अन्य प्रान्तों तथा जिलों से लॉकडाउन की अवधि में आये नागरिकों की स्क्रीनिंग और जांच कराकर एहतियातन होम क्वारन्टाईन किया गया है। पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सक तथा प्रशासन के अधिकारी इनकी निगरानी करें। जिले में 90 विदेशी ट्रेवल हिस्ट्री के नागरिक और 9999 अन्य प्रान्तों से आये लोग होम क्वारन्टाईन में हैं। सूची के अनुसार इनकी मैदानी कर्मचारियों के माध्यम से सतत् मॉनीटरिंग करायें।
            कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने कहा कि कटनी शहर में सब्जी मण्डी की भीड़-भाड़ कम करने उन्हें मैदानों में शिफ्ट किया गया है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की राशन दुकान, किराना दुकान, सब्जी दुकानों में सोशल डिस्टेन्सिंग का हर जगह पालन करायें। लॉकडाउन की अवधि में खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर कोई रोक टोक नहीं है। एैसी कठिन परिस्थिति में यदि कोई व्यवसायी या दुकानदार अंकित दामों से अधिक पर सामग्री बेचता है या कालाबाजारी करता है, तो उस पर सख्त कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अपील पर रविवार 5 अप्रैल की रात्रि 9 बजे से 9 मिनट का कोरोना के विरुद्ध संकल्प प्रकाश की गतिविधियां करायें।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने पूरा जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया, अगन अगन को नहीं बुझाए, वैर वैर को मारे ना, मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को महात्मा विनोद वोहरा जी, मेम्बर इंचार्ज ( मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ ) ने संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) यह तो मेरे खून के प्यासे हैं मेरे गुरसिखों को मार रहे हैं, साधसंगत, तैयारी कर ली कि तन मेरा खाक की ढ़ेरी जान जाए तो जाए परवाह नहीं। 13 अप्रैल 1980 का समागम चंडीगढ़ में हुआ तब बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने साध संगत से कहा, कुछ लोग मेरे शरीर को खत्म करने के पीछे पड़े हुए हैं वो समझते हैं कि बाबा गुरबचन सिंह का शरीर हमने खत्म कर दिया तो ये निरंकारी मिशन ही खत्म हो जाएगा परन्तु मैंने तो हजारों हजारों गुरबचन सिंह पैदा कर दिये है मैं तैयार हूँ, वो रात भी आ गई वो दिन भी आ गया वो कारण भी हो गया और उन्होंने अपना बलिदान दिया। मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को महात्मा विनोद वोहरा जी, मेम्बर इंचार्ज ( मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ ) ने संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, 45 साल बीत गए 1980 से लेकर 2025 तक निरंतर इस दिवस को हम बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के आदेश अनुसार ये दिवस जो 24 अप्रैल का है इसको कोई और नाम नहीं दिया जाएगा, इसे शहीदी दिवस या कुछ और ना...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

कटनी न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला - ₹5.90 लाख के चेक बाउंस पर आरोपी को 6 माह की जेल और ₹9,08,600/- का हर्जाना, व्यापारिक विश्वास की जीत

कटनी (प्रबल सृष्टि) जिला न्यायालय कटनी में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग की अदालत ने चेक अनादरण के बहुचर्चित प्रकरण SC NIA 15/2022 नितेश मेहानी बनाम राजेश डोडानी में कड़ा फैसला सुनाते हुए चेक की साख को बरकरार रखा है। अधिवक्ता नानक देवानी प्रकरण के अनुसार परिवादी नितेश मेहानी ने आरोपी राजेश डोडानी, प्रो. मनीष गारमेंट्स, माधवनगर कटनी को कपड़ा सप्लाई किया था। भुगतान के एवज में आरोपी ने बंधन बैंक शाखा कटनी के खाते से कुल ₹5,90,000/- के 6 चेक दिए थे, जो दिनांक 10.12.2019 व 16.12.2019 को "Funds Insufficient" से अनादरित हो गए। वैधानिक नोटिस दिनांक 26.12.2019 के बाद भी भुगतान न करने पर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में चली बहस में आरोपी ने चेक खाली होने की दलील दी। जिसे न्यायालय ने धारा 139 NI Act की उपधारणा और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के Rangappa Vs Mohan (2011) 2 SCC 441 के सिद्धांत के आलोक में खारिज कर दिया। माननीय न्यायालय ने आरोपी राजेश डोडानी, माधवनगर, कटनी को धारा 138 NI Act में दोषसिद्ध करते हुए 6 माह साधारण कारावास एवं ₹9,08,600/- प्...