कटनी - कोरोना महामारी से बचाव हेतु सहायता के रुप मे कटनी राईस मिलर्स ने 62 हजार 300 रुपये की सहयोग राशि रेडक्रॉस सोसायटी के खाते में जमा कराई है।
कटनी राईस मिलर्स द्वारा कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार को कोरोना महामारी राहत फण्ड के लिये सौंपे गये सहायता राशि के चैक में फेयर फूड ओवरसीज द्वारा 21 हजार, शीला एग्रो 11 हजार, श्री सांई राईस एण्ड दाल मिल 11 हजार, बजरंग राईस मिल 5100, कृष्णा इम्पेक्स 5 हजार, श्री नटराज फूड प्रॉडक्ट्स 5 हजार, सतनाम इण्डस्ट्रीज 3100 और राजपालनी इण्डस्ट्रीज ने 1100 रुपये की सहायता दी है।
Comments
Post a Comment