कटनी - महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अंतर्गत बाल लिंगानुपात में सुधार हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को बेटी बचाओ से जोड़कर, इसे सामजिक अभियान का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कटनी के विशेष सौजन्य से चिकित्सकों एवं मीडिया बंधुओं के लिये पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक पी0 सी0 एण्ड पी0 एन0 डी0 टी0 ऐक्ट 1994 पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक हिमानी खन्ना ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बाल लिंगानुपात में सुधार लाने के लिये अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन पर बल दिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कटनी के अध्यक्ष डॉ0 अशोक चौदहा द्वारा बेटी बचाओ के परिपेक्ष्य में अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉक्टर अनिल वाटवे द्वारा अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं चिकित्सीय पहलुओं पर विस्तृत जानकरी दी गई। सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, रणनीति एवं अपेक्षित परिणामों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। श्री रत्नेश्वर त्रिपाठी समन्वयक राष्ट्रीय पोषण मिशन द्वारा पोषण के विशेष सन्दर्भ में बालिकाओं की स्थिति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय, सिविल सर्जन कटनी डॉ0 एस0के0 शर्मा, डॉ0 एस0के0 चांडक एवं अन्य प्रतिष्ठित वरिष्ठ चिकित्सक गण और मीडिया बन्धुओं की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment